सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur youths surrounded Minister Tulsi Silavat after not getting permission to play DJ in Ganesh Utsav

MP: युवाओं के इस सवाल पर मोहन सरकार के मंत्री को जमीन पर बैठना पड़ा, फिर कहा- गणपति बप्पा मोरिया; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Sep 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

आक्रोशित युवाओं ने मंत्री से कहा कि उनके जिले में सांसद और विधायक भाजपा के हैं, प्रदेश और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी पूरे गणेश उत्सव में उन्हें डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी गई। अब आप हारे बीच में हैं तो आप ही बताइएं कि हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है।

Burhanpur youths surrounded Minister Tulsi Silavat after not getting permission to play DJ in Ganesh Utsav
जमीन पर बैठे मंत्री तुलसी सिलावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर में पहुंचे प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को युवाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंत्री सिलावट शाहपुर नगर परिषद में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पास के एक गणेश पंडाल से जुड़े युवाओं ने उन्हें घेर लिया। आक्रोशित युवाओं का कहना था कि वे सभी भाजपा से जुड़े हुए हैं। उनके जिले में सांसद और विधायक भाजपा के हैं, प्रदेश और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी पूरे गणेश उत्सव में उन्हें डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी गई।

Trending Videos


गणेश पंडाल से जुड़े युवाओं ने मंत्री सिलावट से कहा कि अब आप हारे बीच में हैं तो आप ही बताइएं कि हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। इस दौरान वहां मौजूद युवा नेता गजेंद्र पाटिल ने युवाओं को समझाते हुए मामले को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन उनमें काफी नाराजगी थी। ऐसे में मामला बढ़ता देख मंत्री तुलसीराम सिलावट भी गणेश मंडल के युवाओं के साथ फर्श पर बैठ गए। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने गणपति बप्पा मोरया... के नारे लगाए, मंत्री सिलावट ने भी बप्पा के जयकारे लगाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, काफी देर तक युवा अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भतीजे गजेंद्र पाटिल ने युवाओं को समझाया कि यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। इसका पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गणेश उत्सव के दौरान बुरहानपुर पुलिस ने बैठक लेकर समझाइश दी थी कि पर्व के दौरान डीजे का उपयोग नहीं किया जा सकता। पुलिस ने इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद से किसी भी गणेश पंडाल ने डीजे का उपयोग नहीं किया। पुलिस की चेतावनी के बाद भी ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने दो दिन पहले खकनार थाना क्षेत्र में एक डीजे वाहन बजते हुए पाया गया, जिस पर बोलेरो चालक और डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साथ ही वाहन और साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed