सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Congress Lays Siege to Municipal Corporation Over SIR Row; District Chief in Heated Call with Commissioner

कांग्रेस का हल्लाबोल: SIR पर फर्जी आपत्तियों के खिलाफ घेराव, कमिश्नर से फोन पर हॉट टॉक, बकरे को सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर में जिला कांग्रेस ने SIR में कथित फर्जी आपत्तियों और शहर की बदहाल मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम का घेराव किया। नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और ज्ञापन सौंपा। निगम आयुक्त ने आरोपों से इनकार करते हुए विकास कार्य प्रगति पर होने का दावा किया। 

Congress Lays Siege to Municipal Corporation Over SIR Row; District Chief in Heated Call with Commissioner
कमिश्नर गायब, फोन पर तीखी बहस! कांग्रेस का अनोखा विरोध
विज्ञापन

विस्तार

बुरहानपुर में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जय स्तंभ चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते हुए नगर निगम पहुंचे और निगम कार्यालय का घेराव किया। SIR को लेकर कथित फर्जी आपत्तियों और शहर की बदहाल मूलभूत सुविधाओं को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Trending Videos


जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जय स्तंभ चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां SIR को लेकर कथित फर्जी आपत्तियों के विरोध में धरना दिया गया।धरने के बाद कांग्रेसियों ने रैली निकालकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर में सड़क, नाली, बिजली, पानी और गंदे पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है, लेकिन नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने SIR मामले को लेकर तहसीलदार प्रवीण ओहरिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीएम काफिले को काला झंडा दिखाने पर कार्रवाई, नाबालिग की परीक्षा छूटी

नगर निगम कमिश्नर और महापौर के मौके पर मौजूद नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन की कमिश्नर से फोन पर तीखी बहस भी हुई। विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से एक बकरे को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक का कहना है कि शहर की मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच आने को तैयार नहीं हैं।

SIR को लेकर फर्जी आपत्तियों का मुद्दा भी गरमाया रहा। कांग्रेस ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है और उनके आक्रोश को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। दूसरी ओर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शहर में किसी प्रकार की गंभीर समस्या से इनकार किया। उनका कहना है कि सभी विकास कार्य प्रगति पर हैं और प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें भी यहां सबसे कम हैं।


कमिश्नर गायब, फोन पर तीखी बहस! कांग्रेस का अनोखा विरोध

धरने पर बैठे कांग्रेसी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed