{"_id":"683d571ce04ee26e3905beb5","slug":"jee-advanced-2025-majid-of-burhanpur-created-history-secured-third-rank-in-all-india-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Advanced 2025: बुरहानपुर के माजिद की ऑल इंडिया थर्ड रैंक, पहले ही प्रयास में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Advanced 2025: बुरहानपुर के माजिद की ऑल इंडिया थर्ड रैंक, पहले ही प्रयास में पाई सफलता
Mon, 02 Jun 2025 01:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:18 PM IST
सार
JEE Advanced 2025 Topper : जेईई एडवांस्ड में बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की। पहले प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे मध्यप्रदेश में खुशी की लहर है। स्कूल और प्रशासन ने उनका सम्मान किया। माजिद ने सफलता का श्रेय परिवार व शिक्षकों को दिया और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना साझा किया।
विज्ञापन
जेईई एडवांस्ड में बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में सोमवार सुबह जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी किए गए। इन नतीजों में मध्य प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। यहां के बुरहानपुर निवासी एक छात्र माजिद हुसैन को इस जेईई एडवांस्ड की एग्जाम में ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल हुई है। बता दें कि माजिद ने अपने पहले प्रयास में ही इस अभूतपूर्व सफलता को हासिल किया है।
माजिद को मिली इस सफलता के बाद उनके स्कूल ने भी इस उपलब्धि को एक कार्यक्रम कर उत्साह पूर्वक मनाया। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ ही खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर हर्ष सिंह और बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार एवं महापौर माधुरी पटेल भी मौजूद रहीं। जिन्होंने छात्र माजिद हुसैन का सम्मान कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। बता दें कि, इसके पहले जारी हुए जेईई मेन्स के नतीजे में भी माजिद हुसैन ने 99.99 परसेंटाइल के साथ पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया था। इसके बाद अब एक बार फिर से उन्होंने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है।
ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2025: एलन के राजित गुप्ता ने किया ऑल इंडिया टॉप,सक्षम जिंदल की आई दूसरी रैंक
विज्ञापन
माजिद को मिली इस सफलता की जानकारी लगते ही उनके घर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है, और उनके परिजन और शिक्षक मिलकर उनकी इस उपलब्धि को जमकर सेलिब्रेट भी कर रहे हैं । माजिद ने भी अपनी इस सफलता के पलों के बीच बताया कि, जेईई मेन्स के बाद से ही उन्होंने जेईई एडवांस के लिए जमकर मेहनत की थी। उनकी कोशिश तो यही थी कि उन्हें प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश में प्रथम स्थान मिले और वे टॉप के आईआईटी कालेज में एडमिशन लेकर इंजीनियरिंग कर सकें।
माजिद ने अपनी इस सफलता को लेकर बातचीत करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता और अपने टीचर्स के साथ ही अपने दो कजिन मारिया अली और हुसैन को दिया है। क्योंकि उनके अनुसार इन्हीं दोनों की वजह से ही उन्होंने जेईई में जाने का मन बनाया था। वहीं जब माजिद से पूछा गया कि आपने इस एग्जाम को क्रैक करने के लिए किस तरह से तैयारी की थी। तब उन्होंने बताया कि उनकी तैयारी तो एडवांस एग्जाम के लिए शुरू से ही जारी थी। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी था कि, सब कुछ रिवाइस किया जाए। इसके लिए फाइनल एग्जाम के पैटर्न को पूरी तरह से एनालाइज करना था। और फिर एग्जाम की तैयारीयों के लिए जो चीजें चाहिए होती हैं, उनके हिसाब से खुद को भी एडजस्ट भी करना होता है। इस सब में मेन मुद्दा तो यही रहता है की एडवांस में अच्छी रैंक लाना।
भविष्य में क्या सपने हैं माजिद के
जब माजिद से पूछा गया कि, आप आगे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं तो उनका कहना था कि, उनका मुख्य देश तो एडवांस एग्जाम में अच्छी रैंक लाना ही था। ताकि वे एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेकर, एक बेहतरीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकें। यही नहीं उन्होंने अपनी तरह से एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि, आप जिस भी तरह से तैयारी करें। लेकिन उसे लगातार करते रहें, क्योंकि इसमें निरंतरता जरूरी है। इसे बनाए रखने से हमेशा अच्छी रैंक मिलने की उम्मीद रहती है। यदि आप बीच में कोई गैप नहीं लेते हैं, तो उससे प्रोग्रेस हमेशा अच्छी होती है, और जो आपने उम्मीद की है। उस रैंक के आने के चांसेस बढ़ जाते हैं।