सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur News: Historic victory of farmer friendly panel in Burhanpur delegate election

Burhanpur News: बुरहानपुर डेलीगेट चुनाव, किसान हितैषी पैनल की ऐतिहासिक जीत, 9 में से 7 डेलीगेट को भरपूर वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के झिरी गांव स्थित नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना में डेलीगेट चुनाव संपन्न हुए, जिसमें ठाकुर शिवकुमार सिंह की किसान हितैषी पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की।

Burhanpur News: Historic victory of farmer friendly panel in Burhanpur delegate election
नवलसिंह सहकारी शकर कारखाना डेलीगेट चुनाव संपन्न। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के झिरी गांव स्थित नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना में डेलीगेट चुनाव सम्पन्न हुए। शुक्रवार को हुए इस चुनाव में ठाकुर शिवकुमार सिंह की किसान हितैषी पैनल ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए एक बार फिर से इतिहास रच दिया। जिसके बाद माना जा रहा है कि किसान हितैषी पैनल को गन्ना उत्पादक किसानों ने विश्वास जताकर चुनाव में जीत दिलाई है। इनके कुल 9 में से 7 डेलीगेट को भरपूर वोट मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर इस चूनाव में शुगर कारखाना पर ताला लगाओ पैनल को केवल दो ही जगह वोट मिल पाए हैं।

Trending Videos


इधर, चुनाव के नतीजों से उत्साहित किसान हितैषी पैनल के हर्षित सिंह ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार डेलीगेट चुनाव में कई सारी झूठी बातें फैलाई जा रही थीं, लेकिन वे सब भी महज अफवाह ही साबित होकर रह गई। दरअसल सत्ताधारियों ने इस चुनाव में मां-बेटे आमने सामने मैदान में हैं। इनमें आपस में खटास पड़ गई है। इस तरह के शब्दों का उपयोग किया था। लेकिन यहां मां ने बेटे आदित्यवीर के पक्ष में वोट देकर ममता की मिसाल पेश की है। उन्होंने बेटे को जीत दिलाकर अपना फर्ज निभाया है। ठाकुर तारिका सिंह ने बेटे आदित्यवीर सिंह को ही वोट डाला है, जिसके बाद बेटे को सात सीट मिली है। जिसको लेकर उनकी एक तरफ़ा जीत हुई है। किसानों ने जिस तरह से एक तरफ़ा जीत दिलाकर एक बार फिर से किसान हितेषी ठाकुर शिवकुमार सिंह द्वारा बनाई गई शुगर फैक्ट्री को बनाए रखने के लिए अपना पूरा जोर लगाया है। उस के लिए उन्होंने सभी किसानों के पैनल का आभार नहीं माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मंजारोद कलां में भी ठाकुर पैनल ने ही जीत दर्ज कराई है। यहां ठाकुर देवेश्वर सिंह ने मंजारोद कलां से सुखलाल खानु को जीत दिलाई है, जिसके बाद ठाकुर किशोरी देवी जी ने सभी किसानों को बधाइयां दी हैं। वहीं उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों का आभार भी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत स्वर्गीय ठाकुर शिवकुमार सिंह जी को समर्पित है। बता दें कि इस चुनाव में ठाकुर आदित्यवीर सिंह- समूह क्र. 17, महेश पटेल- समूह क्र. 19, नसीर उद्दीन अब्दुल रहीम - समूह क्र. 116, दिनेश बराटे- समूह क्र. 109, किरण धानेश्वर चौधरी - समूह क्र. 115, बलूराम मोहनलाल चौहान- समूह क्र. 105 और सुखलाल खानु - समूह क्र. 91 को जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed