सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News: Commercial LPG Shortage Hits Hotels and Sweet Shops, Vendors Turn to Wood and Coal Furnaces

Burhanpur News: कमर्शियल गैस किल्लत में बरसों बाद निकली कोयले की भट्टियां, कारीगरों को फिर सीखना पड़ रहा काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी का असर अब जिले के होटल, ढाबा और मिठाई कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस न मिलने से कई व्यापारियों को मजबूरी में लकड़ी, कोयला और डीजल की भट्टियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Burhanpur News: Commercial LPG Shortage Hits Hotels and Sweet Shops, Vendors Turn to Wood and Coal Furnaces
गैस संकट से मिठाई कारोबार प्रभावित, कोयले की भट्टियों पर बन रहा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत से होटल, ढाबा और मिठाई व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के बाद कच्चे तेल और कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब स्थानीय बाजार में भी दिखाई देने लगा है।

Trending Videos


स्थिति यह हो गई है कि कई होटल और मिठाई दुकानों में गैस की जगह लकड़ी, कोयला और डीजल की भट्टियां जलाकर काम चलाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान के संचालक बनातवाला ने बताया कि गैस की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उन्हें मिठाइयों व अन्य सामग्री की मात्रा कम करनी पड़ रही है। फैक्ट्री में मजबूरी में कोयले की भट्टी जलाकर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं कुंदन स्वीट्स के मैनेजर भाऊलाल महाजन ने बताया कि गैस की कमी से पुराने जमाने की तरह पारंपरिक भट्टियों पर काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नए कर्मचारी केवल गैस पर काम करने के आदी हैं, इसलिए उन्हें अब लकड़ी और कोयले की भट्टी पर काम करना सीखना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: MP News: आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी, गलत पैकेज और धोखा देकर लिया आर्थिक लाभ, दो अस्पतालों पर गिरी गाज

इसी तरह बुरहानपुर जलेबी सेंटर के संचालक ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में अब डीजल और कोयले की भट्टी बनाकर उत्पादन करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले समय में व्यापारियों और आम लोगों दोनों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

व्यापारियों का कहना है कि अभी शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है और रमजान भी चल रहा है। इसके बाद हिंदू त्योहार भी आने वाले हैं, ऐसे में गैस की किल्लत से होटल और ढाबा संचालकों के साथ-साथ आम जनता भी प्रभावित हो रही है। अब लोगों की नजर शासन-प्रशासन पर टिकी है कि आम जनता और व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए गैस आपूर्ति को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed