{"_id":"69d46478224dc744cc029293","slug":"brutality-in-chhatarpur-husband-ties-up-wife-beats-her-attacks-her-private-parts-on-suspicion-of-illicit-relations-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-4135582-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: अवैध संबंधों के शक में हैवान बना पति, पत्नी को बांधकर बेरहमी से पीटा, गुप्तांग पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: अवैध संबंधों के शक में हैवान बना पति, पत्नी को बांधकर बेरहमी से पीटा, गुप्तांग पर किया हमला
Tue, 07 Apr 2026 08:49 AM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:49 AM IST
सार
छतरपुर में रिश्तों में शक के चलते एक पति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसने अपनी पत्नी को बंधक बनाकर ने केवल बेरहमी से प्रताड़ित किया, बल्कि उसके गुप्तांग पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बांधकर पीटा, हालत गंभीर
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करते हुए उसके साथ न केवल बेरहमी से पिटाई की बल्कि उसके गुप्तांग पर भी अमानवीय रूप से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी पर उसकी ही बहन के बेटे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहा था। हालांकि परिजनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा है, वह महज 18-19 साल का है और पीड़िता के लिए बेटे समान है। वह केवल टैक्सी से घर पर सामान रखने आया था और रुका भी नहीं था। परिजनों ने बताया कि आरोपी पति ने बिना किसी ठोस वजह के शक के आधार पर यह खौफनाक कदम उठाया और महिला को बेरहमी से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Narmadapuram News: नर्मदापुरम में महिला के अंतर्वस्त्र चोरी, चोर ने घर के बाहर सूखते कपड़े ही चुने
विज्ञापन
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की चिकित्सीय जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
