{"_id":"6991d0c8a491a8cb810dcb9a","slug":"chhatarpur-news-the-case-of-death-in-police-custody-gained-momentum-angry-family-members-blocked-the-road-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: पुलिस हिरासत में मौत के मामले ने पकड़ा तूल, नाराज परिजनों का चक्काजाम, पुलिस ने ऐसे मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: पुलिस हिरासत में मौत के मामले ने पकड़ा तूल, नाराज परिजनों का चक्काजाम, पुलिस ने ऐसे मनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार
छतरपुर में पुलिस हिरासत में बंद राजेश पटेल ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के विरोध में परिजनों ने चक्काजाम किया, जो मजिस्ट्रेट जांच के आश्वासन पर समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षकों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
छतरपुर में परिजनों और पुलिस में जमकर बहस हुई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छतरपुर जिले के राजनगर थाने में पुलिस हिरासत में बंद आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दूसरे दिन नाराज परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। कई घंटों तक लोग परेशान होते रहे। पुलिस से तीखी बहस के बाद जिस्ट्रेट जांच की बात पर परिजन माने और प्रदर्शन खत्म किया। शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतक राजेश पटेल ग्राम इमलिया का रहने वाला था और उसे धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर थाने में रखा गया था। वह शौचालय जाने की बात कहकर बाथरूम में गया, जहां उसने फांसी लगा ली थी। मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस कर्मियों पर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप भी सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने राजनगर थाने के आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक संजय को निलंबित कर दिया है। मामले की न्यायिक जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- भोजशाला के भविष्य की सुनवाई कल से; एएसआई की रिपोर्ट खुलेगी, इसी से तय होगा आगे का रास्ता
नाराज परिजनों का चक्काजाम
घटना से नाराज परिजनों ने रविवार को चक्काजाम कर दिया। घंटों तक वाहन चालक परेशान होते रहे। पुलिस ने कई बार समझाइश भी दी, इस बीच तीखी बहस भी हो गई। आखिरकार अधिकारियों ने परिजनों के घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आश्वासन दिया। तब परिजन माने और चक्काजाम खत्म कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। अब पुलिस सुरक्षा एवं डॉक्टरों के पैनल से मृतक राजेश का पीएम करवाया जा रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X