फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: 2 constables suspended in case of death of youth in custody at Rajnagar police station

Chhatarpur News: थाने में युवक के फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में दो आरक्षक निलंबित, न्यायिक जांच जारी

Sat, 14 Feb 2026 08:38 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 08:38 PM IST
सार

छतरपुर के राजनगर थाने में हिरासत में बंद आरोपी राजेश पटेल की कथित आत्महत्या के बाद दो आरक्षक निलंबित किए गए। पुलिसकर्मियों पर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप लगे हैं। मामले में न्यायिक जांच जारी है और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur News: 2 constables suspended in case of death of youth in custody at Rajnagar police station
हिरासत में आत्महत्या मामले में दो आरक्षक निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस हिरासत में बंद एक आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ग्राम इमलिया निवासी राजेश पटेल के रूप में हुई है। उसे धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर थाने में रखा गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह शौचालय जाने की बात कहकर बाथरूम में गया, जहां उसने फांसी लगा ली। गिरफ्तारी के समय और परिस्थितियों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

 
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाने के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पढ़ें:  रेंजर पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, सोहागपुर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिसकर्मियों पर आरोप, दो आरक्षक निलंबित
मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस कर्मियों पर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप भी सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने राजनगर थाने के आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक संजय को निलंबित कर दिया है। मामले की न्यायिक जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed