सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Janakpur became Bageshwar Dham to welcome 305 sons-in-law.

बागेश्वर धाम में 305 जोड़ों का महाविवाह: जनकपुर सा सजा धाम, देश-विदेश के संत और राजदूत रहेंगे साक्षी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 08:49 PM IST
Janakpur became Bageshwar Dham to welcome 305 sons-in-law.
बागेश्वर धाम इन दिनों अद्भुत आध्यात्मिक और सामाजिक उत्साह का केंद्र बना हुआ है। 10 दिवसीय विवाह महोत्सव के अवसर पर देश-विदेश से महापुरुष, संत महात्मा अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। बेटियों को आशीर्वाद देने मध्य प्रदेश, राजस्थान के उपमुख्यमंत्रियों के अलावा मंत्रीगण सहित अर्जेंटीना, चिल्ली, पेरू, उरुग्वे, कोलंबिया, पनामा, सूरीनाम, पैराग्वे के राजदूत भी आ रहे हैं।

305 दामादों के स्वागत के लिए बागेश्वर धाम जनकपुर बन गया है। समूचे बागेश्वर धाम क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक फूलों की सजावट और पारंपरिक तोरण द्वारों से सजाया गया है। आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं ताकि हर बेटी का विवाह गरिमा, सम्मान और पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो सके।

इस सामूहिक विवाह समारोह में दूर-दराज से आने वाले वर-वधुओं और उनके परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। सामाजिक समरसता और सेवाभाव के इस महायज्ञ में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शनिवार को हैदराबाद के विधायक टी राजा, सांसद मनोज तिवारी के अलावा अनुराग कृष्ण शास्त्री, महंत अर्पित दास महाराज झांसी, महंत रामदास महाराज रंग महल अयोध्या, देवी चित्रलेखा होडल, राम भजन दास महाराज ग्वालियर, राजू दास महाराज अयोध्या, बाल योगेश्वर दास महाराज बद्रीनाथ, अनुज शास्त्री, माधव तिवारी सहित संत महंतों ने अपनी हाजिरी लगाई।

हर जोड़े के लिए बनाया गया मंडप
305 जोड़ों के लिए 305 मंडप बनाए गए हैं ताकि बेटियों का पाणिग्रहण विधिवत संपन्न हो सके। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। गृहस्थी का वह हर सामान बागेश्वर महाराज उपहार स्वरूप अपनी बेटी को दे रहे हैं जो आवश्यक है। उपहार सामग्री बालाजी की बेटियों का मान बढ़ा रही है।

रसमलाई नागपुर से आई
बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजन भंडारे पर विशेष ध्यान देते हैं, खासतौर से अपने दामादों के लिए जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके वह बेहतर करते हैं।
महोत्सव में सात प्रकार की मिठाई तैयार कराई जा रही है। इतना ही नहीं रसमलाई तो महाराज श्री ने नागपुर से मंगाई है। 5 से 8 लाख लोगों के भंडारे की अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। तीन से चार जगह भंडारा बनाया जा रहा है। बारातियों को बफे सिस्टम के माध्यम से रुचिकर भोजन कराया जाएगा।

बेटियों सहित संतों के हाथ में रचाई गई मेहंदी
महोत्सव के अवसर पर अंतिम 3 दिनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंडप के दिन हल्दी का कार्यक्रम हुआ। दूर-दूर से आए लोगों एवं बेटियों को हल्दी लगाई गई, मुख्यमंत्री को भी इस अवसर पर हल्दी लगाई गई। अगले दिन मेहंदी का कार्यक्रम रहा। जो बेटियां बागेश्वर धाम वैवाहिक कार्यक्रम में आई है उन्हें कानपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए मेंहदी लगाने वालों ने मेहंदी लगाई। इतना ही नहीं मंच पर उपस्थित संतो के हाथों में भी महाराज श्री द्वारा मेहंदी लगवाई गई।

1200 लोगों ने ली सन्यासी बाबा की साधना दीक्षा
दीक्षा प्रभारी चक्रेश सुल्लेरे ने बताया कि सन्यासी बाबा की साधना दीक्षा के लिए 12 सौ लोग शामिल हुए। बागेश्वर महाराज ने सभी साधकों को नियम बताए। महाराज श्री ने कहा कि अदृश्य चेतनाएं जनकल्याण के लिए घूम रही है। मंत्र, जप, वाचा और साधना के माध्यम से इन चेतनाओं का अनुभव कर जनकल्याण का कार्य करें। यदि चेतना की खुशबू आए तो समझ लो साधना सफल हो रही है। महाराज श्री ने कहा कि साधना प्राप्त कर भारत में फैले अंधविश्वास को खत्म करके लोगों को सनातन से जोड़ने का काम करें।

संकल्प दर्शन दीर्घा दिखा रही है तपस्या की पगडंडी से सिद्ध पीठ की यात्रा
इस आयोजन के अवसर पर एक दर्शन दीघा लगाई गई है जिसके माध्यम से सनातन पर होने वाले अत्याचार को उद्धृत किया गया है। लोग इस दर्शन दीर्घा के माध्यम से यह जान सकें कि विधर्मियों ने सनातन को कुचलने के कितने प्रयास किये लेकिन ईश्वर ने समय-समय पर महापुरुषों के रूप में अपना प्रतिनिधि भेज कर लोगों को जगाया और सतर्क किया है।

पढ़ें: पुलिस कस्टडी में आरोपी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; 151 में पुलिस ने पकड़ा था

दर्शन दीर्घा से आध्यात्मिक इतिहास से परिचित
पेप्टिक ग्रुप के डायरेक्टर विनय चौरसिया की ओर से तैयार की गई दर्शन दीर्घा के माध्यम से श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक इतिहास से परिचित हो रहे हैं बल्कि तप और संकल्प की शक्ति का संदेश भी ग्रहण कर रहे हैं। बागेश्वर महाराज की अब तक के जीवन की चुनौतियों को भी दर्शन दीर्घा में रेखांकित किया गया है। अभाव में तपकर बागेश्वर महाराज का जीवन खरा सोना बन गया है। वे वैश्विक हिंदू चेतना के उदय का माध्यम बन गए हैं। यह दीर्घा आस्था विश्वास और धैर्य की प्रेरणा देती है।

क्षेत्रीय विधायक पटेरिया का लगातार जारी है खिचड़ी प्रसाद
राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया बागेश्वर धाम आने वाले धर्म प्रेमियों को अपनी ओर से खिचड़ी प्रसाद बांट रहे हैं। पिछले दो दिनों से लोगों को यह प्रसाद मिल रहा है। देश ही नहीं, विदेशों से भी उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया स्वयं अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य में जुटे हैं। विधायक अरविंद पटेरिया लगातार लाखों भक्तों को खिचड़ी प्रसाद वितरित कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से वे श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित रहकर सेवा, समर्पण और जनसहभागिता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद सूरजकुंड मेला में मुख्य चौपाल पर नृत्य प्रस्तुत करते ईराक के कलाकार

14 Feb 2026

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्थाओं को लेकर नारायणबगड़ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

14 Feb 2026

वनाग्नि जागरूकता गोष्ठी, डीएफओ ने किया जागरूक

14 Feb 2026

कानपुर: चकेरी के रामादेवी फ्लाईओवर पर टूटी सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

14 Feb 2026

बिलासपुर: तीसरे दिन भी जारी रही 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल

14 Feb 2026
विज्ञापन

शिमला: वैलेंटाइन डे पर लोअर बाजार में स्पेशल ऑर्डर पर बनाए केक

14 Feb 2026

Shimla: पुलिस ने चिट्टा तस्करी के बड़े गिरोह के किया भंडाफोड़, अब तक छह लोग गिरफ्तार

14 Feb 2026
विज्ञापन

Shivpuri: केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia के पीठ फेरते ही काजू-बादाम पर टूट पड़े नेता।

14 Feb 2026

बठिंडा में भाई बहन की माैत के मामले में बड़ा खुलासा

14 Feb 2026

रायबरेली में घर में आग लगने से हुआ धमाका, महिला की मौत; तीन लोग झुलसे

14 Feb 2026

Bareilly: पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी घायल

14 Feb 2026

Vidisha: मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में जा गिरी बारातियों की गाड़ी, मची चीख-पुकार।

14 Feb 2026

Vidisha: मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में जा गिरी बारातियों की गाड़ी, मची चीख-पुकार।

14 Feb 2026

अमेरिका से ट्रेड डील पर अमेठी में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

14 Feb 2026

Indore: फोन कर 5 करोड़ रुपए की मांगी गई फिरौती, Lawrence Bishnoi का आया नाम, पुलिस क्या बोली?

14 Feb 2026

Video: 'ला मार्टीनिया पोलो ग्राउंड' पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट

14 Feb 2026

Video: श्री मणि महेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी करते सेवादार

14 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: छोटी वाराणसी के नाम से मशहूर, Mahashivratri पर उमड़ी हजारों की भीड़, जानें खासियत।

14 Feb 2026

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- 2027 छोड़िए 2047 तक विपक्ष नहीं आएगा

14 Feb 2026

VIDEO: हिलने लगी थी पूरी इमारत, पैर कांप गए; मेट्रो निर्माण कार्य हादसे के दौरान क्या-क्या हुआ, बुजुर्ग ने बताया

14 Feb 2026

VIDEO: आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान हादसा, अभी क्या हो रहा है वहां; देखें ये रिपोर्ट

14 Feb 2026

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर टकराव: रिहा होते ही प्रभावित गांवों में पहुंचे अमित भटनागर, आज कलेक्टर से वार्ता

14 Feb 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट बेमियादी, 21, 22 को मेरठ बंद करने का आह्वान

14 Feb 2026

पठानकोट में युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस ने तोड़ा घर

14 Feb 2026

Meerut: व्यापारी की पत्नी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

14 Feb 2026

Meerut: ये सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ ही तमाम मां-बहनों की लड़ाई

14 Feb 2026

Weather Update: Uttar Pradesh में जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल।

14 Feb 2026

VIDEO: महाशिवरात्रि से पहले सोरों में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाट पर 25 किमी लंबी कतारें

14 Feb 2026

VIDEO: अति संवेदनशील केंद्रों पर इंस्पेक्टर तैनात, स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग 6 महीने सुरक्षित

14 Feb 2026

महागुण मंत्रा–2 सोसाइटी के निवासियों का महागुण कार्यालय में जमकर हंगामा

14 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed