{"_id":"69903bf1bcd3e87d80025d87","slug":"video-strict-measures-announced-inspector-level-security-at-sensitive-exam-centers-in-agra-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अति संवेदनशील केंद्रों पर इंस्पेक्टर तैनात, स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग 6 महीने सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अति संवेदनशील केंद्रों पर इंस्पेक्टर तैनात, स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग 6 महीने सुरक्षित
आगरा। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। परीक्षा में केवल वही क़क्ष निरीक्षक प्रवेश पाएंगे जिनके पास वैध आई-कार्ड होगा, आई-कार्ड के बिना किसी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिले के सभी 154 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी, अति संवेदनशील केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल भी रहेंगे डीएम अरविद मल्लप्पा बंगाली ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग छह महीने तक सुरक्षित रखी जानी चाहिए, बिजली की समस्या का पूर्वाभास कर पावर बैंक उपलब्ध रहना चाहिए और सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नकल अधिनियम 2024 के तहत नकल करते पकड़े जाने पर एक करोड़ रुपये जुर्माना और आजीवन जेल हो सकती है। परीक्षा संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से 3630 और बेसिक शिक्षा विभाग से 3325 कर्मियों को तैनात किया गया है। बैठक में एडीएम सिटी यमुनाधर घर, डी आई ओ एस चंद्रशेखर समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी और परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।