{"_id":"69904179c8ad2008680dba60","slug":"video-amaraka-sa-tarada-dal-para-amatha-ma-aapa-karayakaratao-na-kaya-paratharashana-ka-narabja-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से ट्रेड डील पर अमेठी में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से ट्रेड डील पर अमेठी में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
भारत और अमेरिका के बीच हुई व्यापार संधि को लेकर यूपी के अमेठी में आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। समझौते की प्रतियां जलाईं। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने इसे किसानों के हितों पर प्रहार और आर्थिक सुरक्षा पर खतरा बताया है।
पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ल ने आरोप लगाया कि इस व्यापार संधि के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 फीसदी टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य फीसदी टैक्स वसूलेगा। सबसे गंभीर चिंता का विषय यह है कि भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है, जिन्हें वहां भारी सब्सिडी मिलती है। ऐसे में बिना सब्सिडी वाले भारतीय किसान उनसे कैसे प्रतिस्पर्धा करेंगे। इससे देश की आर्थिक और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
किसानों, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), छोटे व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग पर इस संधि के संभावित प्रभावों पर कोई विस्तृत श्वेत पत्र या संसदीय चर्चा अब तक नहीं हुई है। यह संधि भारतीय बाजार को विदेशी हितों के लिए असंतुलित तरीके से खोलती है, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव कृषि, रोजगार और स्थानीय उद्योगों पर पड़ेगा। इससे छोटे किसानों की आय प्रभावित होगी, स्थानीय बाजार विदेशी कंपनियों के लिए खुलेंगे। आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।
कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि देश विरोधी मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए जिससे देश के करोड़ों किसानों के हितों की रक्षा हो सके। साथ ही, संविधान प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को आवश्यक, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित करने की अपील की है। अस मौके पर शिव प्रसाद कश्यप, आवेश हनफी, धर्मेशचंद्र मिश्र, डॉ. मलखान सिंह, देवांश त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।