{"_id":"6a70eed8422ec852b80c9035","slug":"jaipurias-daughters-become-cbse-cluster-champions-amethi-news-c-96-1-ame1002-172452-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जयपुरिया की बेटियां बनीं सीबीएसई क्लस्टर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जयपुरिया की बेटियां बनीं सीबीएसई क्लस्टर चैंपियन
Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज के में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मौजूद सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गौरीगंज की बालिकाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, गौरीगंज की अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने अपनी पहली ही सीबीएसई क्लस्टर-4 प्रतियोगिता में चैंपियन बनकर नया इतिहास रच दिया। कन्नौज के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने लगातार सभी मुकाबले जीतते हुए खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ टीम ने अक्तूबर में हरिद्वार में होने वाली सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। जयपुरिया टीम ने लीग मैच में सैनिक स्कूल, लखनऊ को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद श्री बाबूलाल इंटर कॉलेज, गोंडा को हराया। सेमीफाइनल में पिछले वर्ष की विजेता सेंट जेवियर्स स्कूल, हरदोई को शिकस्त दी, जबकि फाइनल में एएमएस इंटरनेशनल स्कूल, बहराइच को हराकर चैंपियन बनी।
विजेता टीम में शांभवी सिंह, साक्षी शुक्ला, विधि त्रिपाठी, सृष्टि पांडेय, अनन्या सिंह, यशस्वी, आराधना, आराध्या, आशिका और वर्णिका शामिल रहीं। निदेशक मंजू मिश्रा ने छात्राओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।