{"_id":"6a70ef5f3ce03e0bb3065127","slug":"students-read-the-newspaper-at-the-prayer-assembly-amethi-news-c-96-1-ame1016-172427-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पढ़ा अखबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पढ़ा अखबार
Tue, 04 Aug 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिसियावां में प्रार्थना सभा के दौरान समाचार पत्र पढ़ते विद्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिसियावां में सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने समाचार पत्र का सामूहिक अध्ययन कर प्रमुख खबरों की जानकारी हासिल की। शिक्षकों ने समाचारों की पृष्ठभूमि और उनके सामाजिक महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक रहने की सीख दी।
शिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने से विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत विकसित होती है। इससे भाषा पर पकड़ मजबूत होने के साथ शब्द भंडार, अभिव्यक्ति क्षमता और सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होती है। बच्चों ने देश, प्रदेश और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी प्रमुख खबरों का अध्ययन किया। प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक अशोक कुमार वर्मा ने प्रमुख समाचारों पर चर्चा करते हुए उनके महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी भागीदारी करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे।। शिक्षकों ने उनके प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर दिया। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में तर्कशील सोच, अध्ययन के प्रति रुचि और समाज तथा देश-दुनिया की घटनाओं को समझने की क्षमता विकसित होती है।