फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A tidal wave of faith surged in the Shiva temples.

Amethi News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 04 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A tidal wave of faith surged in the Shiva temples.
राजाफत्तेपुर ​स्थित बाबा घुईसरनाथ महादेव मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
अमेठी सिटी। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। ताला स्थित मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन, टीकरमाफी के नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम, दत्तेश्वर धाम समेत जिले के प्रमुख शिवालयों में दिनभर दर्शन, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा। कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी भगवान शिव का पूजन किया।
विज्ञापन


राजाफत्तेपुर के बाबा घुइसरनाथ महादेव, फुल्लेश्वर महादेव, पूरे सर्वजीत के शिवेश्वर महादेव और सेमरौता के बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। एसपी सरवणन टी ने मुकुटनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





डलमऊ से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िये
फुरसतगंज। पीढ़ी स्थित प्राचीन तपेश्वरनाथ मंदिर में रायबरेली के डलमऊ गंगा घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए थाना प्रभारी नंद हौशिला यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।




दंडेश्वर धाम में जुटे श्रद्धालु
भाले सुल्तान शहीद स्मारक/जगदीशपुर। दंडेश्वर धाम में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed