{"_id":"6a70ee1ba00b3384cb054cf0","slug":"substation-strained-by-breakdowns-and-local-faults-amethi-news-c-96-1-ame1022-172456-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ब्रेकडाउन और लोकल फॉल्ट से हांफे उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ब्रेकडाउन और लोकल फॉल्ट से हांफे उपकेंद्र
Tue, 04 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह में पेड़ की डालियों की छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में सोमवार को बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। 33 केवी लाइन में खराबी, स्थानीय फॉल्ट और लगातार बार-बार बिजली गुल होने से अधिकांश शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे तक बिजली नहीं मिली। इससे पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्जिंग, विद्यार्थियों की पढ़ाई और धान की रोपाई पर असर पड़ा।
गौरीगंज पावर हाउस से रविवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई और पूरी रात बार-बार बिजली गुल होती रही। सोमवार दोपहर 1:30 बजे से 2:40 बजे तक जीजीआईसी फीडर की आपूर्ति पेड़ों की छंटाई के लिए बंद रही।
करपिया उपकेंद्र से सोमवार भोर तीन बजे 33 केवी लाइन में खराबी आई, जिससे सुबह चार बजे तक आपूर्ति ठप रही। शुकुलपुर उपकेंद्र में भी रविवार रात नौ बजे और सोमवार भोर 3:25 बजे आपूर्ति बाधित हुई, जो सुबह आठ बजे बहाल हुई। विभाग के अनुसार, शुकुलपुर, करनाईपुर और खौंपुर फीडर में फॉल्ट आने से यह स्थिति बनी।
विज्ञापन
सेमरौता उपकेंद्र से भी रात 12:35 बजे से 2:55 बजे तक बिजली बंद रही और सुबह 6:10 बजे से 6:15 बजे तक बिजली की कटौती की गई। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर अघोषित कटौती नहीं की जा रही है, बल्कि लाइन या फीडर में खराबी आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ती है।
पीठीपुर उपकेंद्र भी रहा प्रभावित पीठीपुर उपकेंद्र से रविवार रात से सोमवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गौरीगंज से आने वाली मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से रामगढ़ और कोहरा फीडर प्रभावित हुए। पेड़ों की छंटाई के लिए भी कुछ समय बिजली बंद की गई। उपखंड अधिकारी लालजी ने बताया कि फॉल्ट दूर होने के बाद सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।