{"_id":"6a71c382c15aec84fc068db5","slug":"video-video-mathabhaugdha-ma-thabca-gaya-akata-hatayakada-ka-makhaya-aarapa-atarajataya-vavaha-bna-mata-ka-karanae-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुठभेड़ में दबोचा गया अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी, अंतरजातीय विवाह बना मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुठभेड़ में दबोचा गया अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी, अंतरजातीय विवाह बना मौत का कारण
गौरीगंज के पूरे मान सिंह में 22 वर्षीय अंकित कश्यप की हत्या के मुख्य आरोपी सुकई यादव को पुलिस ने मंगलवार दोपहर टिकरिया के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि इस कार्रवाई के साथ ही हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
सोमवार रात हुई वारदात के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में मुख्य आरोपी सुकई यादव, सुंदर यादव समेत चार नामजद और अन्य के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। अन्य आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार था।
मंगलवार दोपहर टिकरिया के पास हुई मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी के साथ पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में हुए अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच चली आ रही रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सुकई यादव मुठभेड़ में घायल हुआ, जबकि अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। सभी से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है।
अंतरजातीय प्रेम विवाह बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित कश्यप ने वर्ष 2023 में पड़ोस की युवती श्वेता यादव से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे थे। आरोप है कि इसी विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच चली आ रही रंजिश में अंकित की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अंकित अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। कुछ दिन पहले वह दिल्ली से घर आया था। हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
हत्या के बाद गांव में छावनी जैसा माहौल
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।