MP Board 12th Result: छतरपुर के आकाश अहिरवार कला संकाय में बने MP टॉपर, संघर्ष के बीच रची सफलता की नई कहानी
MP Board 12th Result 2026: छतरपुर के आकाश अहिरवार ने 12वीं कला संकाय में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। मजदूर पिता के बेटे आकाश ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर सफलता पाई। अब उनका लक्ष्य यूपीएससी पास कर देश सेवा करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कला संकाय में छतरपुर के छात्र आकाश अहिरवार ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच पढ़ाई करते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।
परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई जारी
आकाश अपने परिवार में दो बहनों के बीच सबसे छोटे हैं। उनके पिता दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। आकाश अपनी बहनों रोशनी अहिरवार और आकांक्षा अहिरवार के साथ छतरपुर के जीवन ज्योति कॉलोनी, खजुराहो रोड स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते रहे।
खजुराहो से छतरपुर तक का शैक्षणिक सफर
आकाश की शुरुआती शिक्षा खजुराहो में हुई। दो वर्ष पहले वे अपनी बहनों के साथ छतरपुर आए, जहां 11वीं कक्षा में उनका दाखिला एक्सीलेंस स्कूल में हुआ। पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले आकाश ने 10वीं में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और 11वीं में स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
पढ़ें- MP Board Result: कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, झुग्गी बस्ती में रहकर की मेहनत; देश की सेवा करना चाहती है
पढ़ाई के साथ परिवार का सहयोग
आकाश पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता की मदद भी करते रहे हैं। वे दिल्ली जाकर पिता के काम में सहयोग करते थे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को सहारा मिल सके। यह संतुलन उनकी मेहनत और जिम्मेदारी को दर्शाता है।
आकाश का अगला लक्ष्य यूपीएससी
इस सफलता के बाद आकाश का लक्ष्य अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर देश सेवा करना है। वे आगे की पढ़ाई और तैयारी में जुट गए हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
