{"_id":"69b56f6d21da6abcf4004ef8","slug":"long-queues-for-lpg-in-chhindwara-crowds-thronged-at-godowns-since-morning-cylinders-distributed-in-the-presence-of-police-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4049360-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा में LPG के लिए लंबी कतारें: गोदामों पर सुबह से उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुए सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा में LPG के लिए लंबी कतारें: गोदामों पर सुबह से उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुए सिलिंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार
छिंदवाड़ा में एलपीजी सिलिंडर को लेकर शनिवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस गोदामों पर बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंच गए, जिससे लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडरों का वितरण कराया गया।
गैस के लिए लगी लंबी लाइन।
विज्ञापन
विस्तार
छिंदवाड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह एलपीजी सिलिंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। गैस भंडार गृहों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंच गए, जिससे कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने और विवाद की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस की निगरानी में गैस सिलिंडरों का वितरण कराया गया, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद न हो।
सुबह से ही उपभोक्ता गैस गोदामों के बाहर लाइन लगाकर खड़े दिखाई दिए। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ स्थानों पर लाइन को लेकर लोगों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने स्थिति को संभाल लिया। प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और आपूर्ति भी सामान्य रूप से की जा रही है, लेकिन उपभोक्ताओं को प्रक्रिया के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है।
सिंगल कनेक्शन वालों की सबसे ज्यादा परेशानी
दरअसल जिन उपभोक्ताओं के पास एक ही गैस कनेक्शन है, उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। नियम के मुताबिक गैस सिलिंडर की नई बुकिंग के लिए 25 दिन पूरे होने के बाद ही ओटीपी जनरेट होता है। ओटीपी आने के बाद ही उपभोक्ता का नंबर वितरण के लिए लगाया जाता है। इस प्रक्रिया के कारण बुकिंग के बाद भी सिलिंडर मिलने में करीब एक सप्ताह का अतिरिक्त समय लग रहा है। ऐसे में कई घरों में गैस खत्म होने के बाद खाना बनाने की समस्या खड़ी हो रही है और लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें- LPG Crisis: इंदौर में गैस संकट का असर, बाजार में एक दम से बढ़ी लकड़ी-कोयले व सिगड़ी की मांग; कब मिलेगी राहत?
इंडियन कॉफी हाउस में चूल्हे पर बन रहा नाश्ता
एलपीजी की सीमित उपलब्धता का असर शहर के प्रतिष्ठित इंडियन कॉफी हाउस में भी देखने को मिल रहा है। यहां कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी के चलते चूल्हे पर नाश्ता तैयार किया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार गैस की बचत के लिए एक साथ अधिक मात्रा में ऑर्डर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि कम गैस में ज्यादा ग्राहकों को नाश्ता उपलब्ध कराया जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X