फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Pickup truck carrying laborers overturns in Balaghat.25 injured, 8 in critical condition

Balaghat News: बालाघाट में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 25 घायल, आठ की हालत नाजुक, ओवरलोडिंग बनी वजह

Sun, 12 Jul 2026 04:27 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 04:27 PM IST
सार

बालाघाट के रामपायली क्षेत्र में मजदूरों से भरी ओवरलोड बोलेरो पिकअप पलटने से 20 से 25 मजदूर घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे ने कृषि सीजन में ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Pickup truck carrying laborers overturns in Balaghat.25 injured, 8 in critical condition
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुनी और बटरमारा पुलिया के बीच मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन सवार 20 से 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


घायलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुआ। बरसात की शुरुआत होते ही खेतों की ओर किसानों का रुख हो गया। किसानों ने लेबरों को बुलाकर खेतों में बीज रोपने का काम शुरू हो गया है, जिसके लिए धान की रोपाई और खेती का काम करवाने के लिए आसपास के गांवों से मजदूरों को काम के लिए खेतों पर ले जाया जा रहा था। पिकअप वाहन क्षमता से अधिक भरा हुआ था। पुनी-बटरमारा पुलिया के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत रामपायली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सात फेरे पड़े भारी! शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज जारी, प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया। अस्पताल में फिलहाल 18 से अधिक मजदूरों का इलाज चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल 8 मरीजों को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में परिवहन और यातायात विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। कृषि सीजन में दूर-दराज के गांवों से मजदूरों को लाने के लिए पिकअप वाहनों में ओवरलोडिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे इन कमर्शियल वाहनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे ऐसे हादसे आम हो चले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed