पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat News: Villagers Tear Up as DSP Bids Farewell, Given Traditional Bullock Cart Send-Off

Balaghat News: DSP की विदाई में रो पड़े ग्रामीण, तबादले पर भावुक हुआ पूरा इलाका, बैलगाड़ी पर बैठाकर विदा किया

Mon, 06 Jul 2026 04:17 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

नक्सल प्रभावित बालाघाट में करीब 17 महीने तक सेवाएं देने वाले डीएसपी संतोष कुमार पटेल के तबादले पर ऐसा भावुक नजारा देखने को मिला, जिसने पुलिस और जनता के रिश्ते की नई मिसाल पेश कर दी। ग्रामीणों ने पारंपरिक बैलगाड़ी पर बैठाकर उन्हें विदाई दी।

विज्ञापन
Balaghat News: Villagers Tear Up as DSP Bids Farewell, Given Traditional Bullock Cart Send-Off
डीएसपी की विदाई के भावुक पल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बालाघाट जिले में हॉकफोर्स में सहायक सेनानी के रूप में पदस्थ रहे डीएसपी संतोष कुमार पटेल की विदाई का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के बीच ऐसी पहचान बनाई कि उनके तबादले पर सात गांवों के लोग नम आंखों से विदा करने पहुंच गए।

विज्ञापन


डीएसपी संतोष कुमार पटेल का तबादला भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कोतवाली के पद पर हुआ है। जैसे ही उनके स्थानांतरण की खबर क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके सम्मान में एकत्र हो गए। लोगों ने उन्हें किसी अधिकारी की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह विदाई दी।
विज्ञापन


बैलगाड़ी पर निकली विदाई यात्रा
ग्रामीणों ने अपनी परंपरा और संस्कृति का सम्मान करते हुए डीएसपी संतोष पटेल को पीला गमछा पहनाया, पौधा भेंट किया और पारंपरिक बैलगाड़ी पर बैठाकर पूरे गांव में सम्मान यात्रा निकाली। इस दौरान तेज बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। रास्ते भर ग्रामीणों ने उन्हें रोक-रोककर विदाई दी। कई बुजुर्ग महिलाओं की आंखें नम थीं, जबकि युवाओं और बच्चों ने बैंड-बाजे की धुन पर नृत्य कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति: आरिफ मसूद बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, हिंदू संगठन ने किया स्वागत

पत्नी की पोस्ट के बाद हुआ तबादला
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले डीएसपी संतोष पटेल की पत्नी रोशनी पटेल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लंबी ड्यूटी के कारण परिवार को हो रही कठिनाइयों का जिक्र किया था। पोस्ट में बच्चों की पढ़ाई और बीमार सास की देखभाल जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया था। इसके बाद उनका तबादला भोपाल कर दिया गया।


17 महीने में बनाई अलग पहचान
ग्रामीणों के अनुसार डीएसपी संतोष पटेल ने अपने करीब 17 महीने के कार्यकाल में नशामुक्ति अभियान, शिक्षा के प्रति जागरूकता और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों का विश्वास जीता। यही वजह रही कि उनके स्थानांतरण पर सात गांवों के लोग उन्हें विदा करने उमड़ पड़े।

डीएसपी की यह भावुक विदाई इस बात का उदाहरण बन गई कि जब पुलिस जनता के बीच संवेदनशीलता और विश्वास के साथ काम करती है, तो लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed