{"_id":"69821050b2eca821330f576e","slug":"property-dispute-son-kills-father-silence-in-village-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3913033-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: जायदाद के लिए पिता की हत्या, जमीन बंटवारे से नाराज बेटे ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: जायदाद के लिए पिता की हत्या, जमीन बंटवारे से नाराज बेटे ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार
छिंदवाड़ा के गोनीवाड़ा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े बेटे बबलू परतेती ने हिस्सेदारी को लेकर पिता पतिराम की गला दबाकर हत्या कर दी। जांच में सच सामने आया, आरोपी गिरफ्तार हुआ और हत्या का मामला दर्ज किया गया।
बिछुआ थाना
विज्ञापन
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ ब्लॉक के गोनीवाड़ा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी मोड़ पर खत्म हुआ। बड़े बेटे ने अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
मृतक पतिराम परतेती (58) की मौत की शुरुआती सूचना संदिग्ध हालात में मिली थी। छोटे बेटे जितेंद्र परतेती की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम और जांच के दौरान मामला हत्या का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत तक पहुंचा था जमीन का विवाद
पुलिस जांच में पता चला कि पतिराम ने अपनी जमीन दोनों बेटों के बीच बांट दी थी, लेकिन बड़ा बेटा बबलू परतेती (36) इस बंटवारे से नाराज था। परिवार में लंबे समय से तनाव था और मामला तहसील न्यायालय बिछुआ में भी विचाराधीन था। 28 जनवरी को इस संबंध में पेशी भी हुई थी।
ये भी पढ़ें- NHAI में कार अटैच कराने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पीं, डेढ़ करोड़ की 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद
खेत पर हुआ झगड़ा, फिर नहीं लौटे जिंदा
1 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे पतिराम खेत पर बने कोठे में थे। इसी दौरान बबलू वहां पहुंचा और हिस्सेदारी को लेकर बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने मारपीट कर पिता का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पहले छुपाने की कोशिश, फिर खुली सच्चाई
शुरुआत में मौत को सामान्य बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच में विरोधाभास सामने आए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और घटना कबूल कर ली।
पुलिस टीम ने सुलझाई गुत्थी
पूरे मामले की जांच एसपी अजय पांडे और एएसपी आशीष खरे के निर्देशन में की गई। एसडीओपी चौरई भारती जाट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछुआ निरीक्षक सतीश उइके ने विशेष टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है।

कमेंट
कमेंट X