सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rs 45 lakh cash seized at Shivaji Maharaj Chowk: IT entry, questioning till late night

MP: मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, पुलिस ने कार से 45 लाख रुपये बरामद; नकदी लेन-देन का जानें कैसे हुआ पर्दाफाश?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

सौंसर पुलिस ने शिवाजी महाराज चौक पर एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 45 लाख रुपए नकद बरामद हुए। कार सवार युवकों ने नकदी ट्रक खरीदने के लिए ले जाने का दावा किया, लेकिन दस्तावेज संतोषजनक नहीं थे। मामले की जांच अब आयकर विभाग कर रहा है।

Rs 45 lakh cash seized at Shivaji Maharaj Chowk: IT entry, questioning till late night
सौसर थाना।
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा के शिवाजी महाराज चौक पर बीती रात पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 45 लाख रुपए नकद बरामद हुए। रकम का संतोषजनक हिसाब न मिलने पर पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी।

Trending Videos

एसडीओपी प्रियंका पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा की ओर से आ रही एक कार में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिवाजी महाराज चौक पर घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी लेने पर 45 लाख रुपए नकद बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार पीयूष साहू और संदीप तिवारी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे यह नकदी ट्रक खरीदने के लिए नागपुर ले जा रहे थे। हालांकि, रकम के स्रोत और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज वे संतोषजनक रूप से प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया।

शनिवार को जबलपुर से आयकर विभाग की तीन सदस्यीय टीम सौंसर थाने में पहुंची और टीआई कक्ष को अस्थायी पूछताछ रूम बनाया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस स्टाफ को कमरे में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। आयकर अधिकारियों ने मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


ये भी पढ़ें- MP: कटनी नगर निगम वित्तीय संकट में, निगमायुक्त ने जारी किए नोटिस; 56 सरकारी भवनों का जानें कितना है बकाया?

कार से बरामद नकदी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय स्तर पर हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, और कहा जा रहा है कि रकम नागपुर भेजी जा रही थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने हवाला कनेक्शन की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल आयकर विभाग दस्तावेजों और बयान के आधार पर मामले की जांच कर रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed