सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   The robbers robbed the jewellers shop as customers.Woman entangled the shopkeeper

Chhindwara News: ग्राहक बन पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में की चोरी, महिला ने बातों में उलझाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा के मेन रोड स्थित गहना ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए तीन लोगों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 5-7 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है, घटना से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है।

The robbers robbed the jewellers shop as customers.Woman entangled the shopkeeper
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

शहर के व्यस्त मेन रोड इलाके में स्थित गहना ज्वेलर्स में बुधवार शाम चोरी की एक सुनियोजित वारदात सामने आई। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे तीन लोगों ने बड़ी सफाई से काउंटर में रखी नगदी पार कर दी। घटना में एक महिला ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर अहम भूमिका निभाई, जबकि उसके दो साथियों ने मौका देखकर चोरी को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।



जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान एक महिला दो युवकों के साथ दुकान में पहुंची। महिला ने दुकानदार से गहने और अन्य सामान दिखाने की बात कही। वह लगातार अलग-अलग डिजाइन देखने और सवाल पूछने लगी, जिससे दुकानदार पूरी तरह उसी में व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच महिला के साथ आए दोनों युवक धीरे-धीरे कैश काउंटर के पास पहुंचे और मौका मिलते ही वहां रखी नगदी निकाल ली। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया, ताकि दुकान में मौजूद किसी अन्य व्यक्ति को इसकी भनक तक न लगे। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने काउंटर की जांच की तो नगदी गायब मिली। इसके बाद दुकान संचालक के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काउंटर से करीब 5 से 7 हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के पिगंडबर चौराहे पर कांग्रेस का चक्काजाम, एबी रोड पर ट्रैक्टर लगाकर रोका रास्ता

CCTV फुटेज बना जांच का आधार
घटना के बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें तीनों आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। फुटेज में महिला दुकानदार को बातचीत में उलझाती दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथी संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई है। आरोपियों ने पहले दुकानदार का ध्यान भटकाया और फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की आवाजाही और उनकी पहचान से जुड़े सुराग मिल सकें। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


व्यापारियों में बढ़ी चिंता
मेन रोड जैसे भीड़भाड़ वाले कारोबारी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि अब बदमाश नए-नए तरीके अपनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed