Chhindwara News: प्रेम प्रसंग में हत्या, सड़क हादसा बताकर छिपाने की कोशिश, इंस्टाग्राम कॉल से खुला राज
बालाघाट में तरुण लिल्हारे की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या निकली। युवती के भाइयों समेत पांच आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हत्या की और शव को बाइक सहित सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बालाघाट में तरुण लिल्हारे की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या निकली। युवती के भाइयों समेत पांच आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हत्या की और शव को बाइक सहित सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले में 6 मई को हुई तरुण लिल्हारे की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला। प्रारंभिक तौर पर सड़क दुर्घटना मानी जा रही इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और सुनियोजित साजिश सामने आई है। पुलिस ने मामले में युवती के दो भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को बाइक पर रखकर सड़क किनारे फेंक दिया था, ताकि मामला हादसे जैसा लगे।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए आदित्य मिश्रा ने बताया कि तरुण लिल्हारे और सविता लिल्हारे के बीच पिछले पांच-छह वर्षों से प्रेम संबंध थे। 5 मई को युवती की शादी थी। शादी से पहले उसने इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के माध्यम से तरुण को मिलने बुलाया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है।
ये भी पढ़ें-कुशीनगर एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना: 75 साल की महिला को टीटीई ने मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ा, गिरफ्तार
मिलने पहुंचते ही पकड़ लिया
पुलिस के अनुसार, तरुण जैसे ही मिलने पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवती के भाई वेदप्रकाश लिल्हारे और हरिप्रकाश लिल्हारे ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पास की नहर के पास ले जाया गया, जहां आरोपियों ने अपने साथियों दिलीप लिल्हारे, कमलकिशोर लिल्हारे और योगेश वरकड़े के साथ मिलकर मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक, लाठी-डंडों और लात-घूसों से की गई मारपीट में तरुण की मौत हो गई।
शव को बाइक पर रखकर फेंका
हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने तरुण के शव को उसकी ही बाइक पर रखा और गर्राबोड़ी क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया। लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और शरीर पर मिले चोटों के निशानों से पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच में सामने आया कि घटना से पहले तरुण और युवती के बीच इंस्टाग्राम वीडियो कॉल हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें पूरी साजिश का खुलासा हो गया। रामपायली पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हत्या की साजिश में परिवार के अन्य लोग शामिल थे या नहीं। एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि जांच में जिस किसी की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X