सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two dead snakes found in Sattu packet of Anganwadi, children ate for 15 days

MP: आंगनवाड़ी के सत्तू में निकले दो मरे सांप, बच्चों को खिलाया जा चुका था पोषण आहार; प्रशासन हरकत में आया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पांढुर्ना के काराघाट कामठी में आंगनवाड़ी से मिले सत्तू के पैकेट में मरे सांप के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार तीन पैकेट पहले ही उपयोग कर चुका था। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Two dead snakes found in Sattu packet of Anganwadi, children ate for 15 days
सांप मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पांढुर्ना की ग्राम पंचायत काराघाट कामठी में आंगनवाड़ी केंद्र से वितरित पोषण आहार में गंभीर लापरवाही सामने आई है। एक परिवार को दिए गए सत्तू के पैकेट में मरे हुए सांप के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों और पालकों में भारी आक्रोश है तथा पोषण आहार की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

काराघाट कामठी निवासी शेशराव धुर्वे की डेढ़ वर्षीय बेटी तनुश्री को आंगनवाड़ी केंद्र से 15 दिन पहले सत्तू के चार पैकेट मिले थे। परिवार तीन पैकेट का उपयोग कर चुका था। शनिवार को चौथा पैकेट खोलने पर उसमें सांप के अवशेष दिखाई दिए। जांच करने पर पैकेट में मरे हुए सांप के अन्य हिस्से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि परिवार पहले ही तीन पैकेट उपयोग कर चुका था, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पढ़ें:  ‘तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी’, इंदौर में मजाकिया अंदाज में बोले सीएम मोहन यादव

सूचना मिलते ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अधिकारियों को अवगत कराया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदारों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए और पंचनामा तैयार किया। परियोजना अधिकारी उषा पन्द्रे ने बताया कि जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित होने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed