सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahi, 3, Mauled by Stray Dog: 55 Stitches on Face, Fight On to Save Eye

चीखती रही चिल्लाती रही तीन साल की माही: आवारा कुत्ते ने नोच डाला चेहरा; 55 टांके लगे; जा सकती है आंख की रोशनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

महिदपुर के देलवाड़ी गांव में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही 3 वर्षीय माही पर हमला कर चेहरा बुरी तरह नोच दिया। डॉक्टरों ने दो घंटे की सर्जरी कर 55 टांके लगाए हैं। 

Mahi, 3, Mauled by Stray Dog: 55 Stitches on Face, Fight On to Save Eye
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महिदपुर तहसील के देलवाड़ी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम माही, पिता कालू सिंह, पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे, आंख, नाक और होंठ को बुरी तरह नोच डाला। हमले के दौरान माही दर्द से चीखती-चिल्लाती रही। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। खून से लथपथ हालत में माही को तत्काल जिला अस्पताल आगर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टर भी सन्न रह गए।


55 टांके लगाकर बचाई जान
निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कैथवाल ने बताया कि बच्ची के चेहरे की त्वचा एक तरफ से उधड़ गई थी और लगातार रक्तस्राव हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक सक्सेना को बुलाया गया। दोनों डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक सर्जरी कर 55 टांके लगाए और ब्लड लॉस को नियंत्रित किया। डॉ. सक्सेना के अनुसार कुत्ते के हमले से बच्ची की आंख के पास गहरा घाव हुआ है। फिलहाल उसकी आंख की रोशनी प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन देने के बाद माही को बेहतर इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: : 'मैं शिलांग में हूं, नेपाल नहीं भागी', जमानत के बाद पहली बार सामने आई, इंदौर आने पर ये बोली
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर
डॉ. जितेंद्र कैथवाल ने बताया कि सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच बच्ची को अस्पताल लाया गया था। उसके चेहरे, आंख, नाक, होंठ और कान के पास गंभीर चोटें थीं। घाव इतने गहरे थे कि टांके लगाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।


ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार माही घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास बैठा एक आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ता उसे जमीन पर गिराकर लगातार चेहरे को नोचता रहा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed