सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav hints at UCC Bill; says it will be passed during this session if Mahakal's grace p

MP: 'महाकाल की कृपा रही तो इसी सत्र में होगा पार', यूसीसी विधेयक को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 17 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश होकर पारित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ सत्र में आगे बढ़ रही है, वहीं नीट परीक्षा की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

MP News: CM Dr. Mohan Yadav hints at UCC Bill; says it will be passed during this session if Mahakal's grace p
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। बुधवार को विधानसभा परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाशनाथ काट्जू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बाबा महाकाल की कृपा रही तो यूसीसी विधेयक इसी सत्र में प्रस्तुत होने के साथ पारित भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रस्ताव लेकर आ रही है। इनमें समान नागरिक संहिता का विषय भी प्रमुख है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है और विधानसभा में इस पर सार्थक चर्चा होगी। 



ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल में फिर होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जनवरी 2027 के आयोजन की तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें सरकार ने प्रदेश में यूसीसी लागू करने के लिए समिति का गठन किया है। समिति ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। अभी जिलों में लोगों से यूसीसी को लेकर सुझाव लिए जा रहे है। साथ ही यूसीसी को लेकर वेबसाइट बनाई गई है, जिस पर लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे जा रहे है। इसमें 12 प्रश्नों के सवालों पर लोगों को अपने जवाब देना है। प्रदेश की जनता के सुझाव लेने के बाद विशेषज्ञ समिति फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को भेजेगी। सबकुछ ठीक होने के बाद सरकार विधानसभा में यूसीसी विधेयक चर्चा करने के लिए पेश करेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  ई-अटेंडेंस शिक्षकों की बनी मुसीबत:  स्कूल में मौजूद शिक्षक ऐप बता रहा 2 किमी दूर, अतिथि शिक्षकों का वेतन अटका

नीट परीक्षा को लेकर सरकार सतर्क
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारियों को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। डॉ. यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों के आवागमन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसी भी छात्र को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed