सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Two truck drivers burned to death; massive fire breaks out following a head-on collision between trucks.

ग्वालियर में भीषण हादसा: डंपर-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, डीजल टैंक फटा; दो चालकों की जिंदा जलकर हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर जिले के फुले का पुरा गांव के पास दो ट्रक चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दतिया की ओर से आ रहा एक डंपर और ग्वालियर की ओर जा रहा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इसके बाद एक वाहन का डीजल टैंक फट गया।

Two truck drivers burned to death; massive fire breaks out following a head-on collision between trucks.
दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर जिले के फूले का पुरा गांव के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दतिया की ओर से आ रहे एक डंपर और ग्वालियर की ओर जा रहे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन का डीजल टैंक फट गया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के दौरान दोनों चालक केबिन में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।



बेहट थाना पुलिस के अनुसार, डंपर चालक की पहचान मुरैना निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। वह डंपर क्रमांक RJ-11-GE-3752 से दतिया की ओर जा रहा था। वहीं, मुरैना के बंगरोली निवासी सुरेंद्र सिंह गुर्जर ट्रक क्रमांक MP-07-ZP-3610 लेकर ग्वालियर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गए। इसी दौरान वाहनों से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। एक ट्रक का डीजल टैंक फटने से आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें:  भोपाल में फिर होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जनवरी 2027 के आयोजन की तैयारी शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बेहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने आग बुझाकर चालकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कोई भी वाहन के पास नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालने और केबिन के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल के पहुंचने तक दोनों चालक जिंदा जल चुके थे।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों के अवशेष बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। पहचान की पुष्टि और अन्य जांच के लिए नमूने भी एकत्र किए गए हैं।


बेहट एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दोनों चालकों की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या किसी अन्य वजह से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed