तीन फीट जमीन के विवाद में भाई की हत्या: नीमच में कुल्हाड़ी से काट डाला, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम
नीमच के जावद क्षेत्र में तीन फीट जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर चक्काजाम किया। घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खून से लथपथ शव, चीखते-बिलखते परिजन और सड़क पर लगा लंबा जाम... मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। महज तीन फीट जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्राम कानका में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों ने जावद स्थित मेसी शोरूम के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
आंखों में मिर्ची झोंककर किया हमला
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बुधवार सुबह पूरणमल तेली को खेत पर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचते ही उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया गया। इसके बाद उनके भाई रामनिवास और अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं पूरणमल की पत्नी संपतबाई और पुत्र जीवन भी हमले में घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पढे़ं: एमपी में दर्दनाक हादसा: कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं; रेस्क्यू अभियान जारी
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने जावद के मेसी शोरूम के सामने धरना देकर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह घटना हुई। उन्होंने मुख्य आरोपी रामनिवास सहित सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित रहा।
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार संजय मालवीय, नीमच कैंट थाना प्रभारी और जावद थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
