सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth suffering from back pain reaches hospital, dies in a few hours: Family alleges serious allegations

Chhindwara News: कमर दर्द से परेशान युवक पहुंचा अस्पताल, कुछ घंटों में मौत; परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा के निजी हॉस्पिटल में कमर दर्द के इलाज के लिए भर्ती युवक ज्वाला कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

Youth suffering from back pain reaches hospital, dies in a few hours: Family alleges serious allegations
अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार

परासिया रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में गुरुवार को हुई एक युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली कमर दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुआ युवक कुछ ही घंटों में जिंदगी हार गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

Trending Videos


मृतक ज्वाला कुमार (निवासी दमुआ) 108 एंबुलेंस सेवा का चालक था। वह रोजाना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करता था, लेकिन इस बार खुद इलाज के लिए पहुंचा और वापस नहीं लौट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के बाद अचानक बिगड़ी हालत
परिजनों के अनुसार, ज्वाला कुमार को केवल कमर दर्द की शिकायत थी और वह सामान्य स्थिति में अस्पताल पहुंचा था। भर्ती के बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही समय में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि उसे जो दवा या इंजेक्शन दिया गया, उसी के बाद उसकी तबीयत खराब हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने समय पर सही निर्णय नहीं लिया और स्थिति को गंभीरता से नहीं संभाला। उनका कहना है कि अगर सही समय पर उचित इलाज मिलता, तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-  'हाईकोर्ट जज से संपर्क करने मामले में विधायक संजय पाठक पर हो कार्रवाई', 26 मार्च को होगी सुनवाई

अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल
युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर के लिए स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनेगी आधार
मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम ने पीएम कर रिपोर्ट सुरक्षित रखी है। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि युवक को पीठ दर्द के चलते भर्ती किया गया था। सुबह अचानक अटैक आने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed