कांग्रेस मंत्री पीसी शर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय और हेमा मालिनी को लेकर दिया विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है। भोपाल में पीसी शर्मा ने कहा, "ये वाशिंगटन और न्यूयॉर्क की सड़कें थीं कैसी? पानी गिरा जमके और यहां गड्ढे ही गड्ढे हो गए, कैलाश विजयवर्गीय के जो गाल हैं वैसी हो गई। 15-20 दिन में चकाचक सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी हो जाएंगी।"
बता दें कि 24 अक्तूबर 2017 को मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाशिंगटन डीसी में कहा था, "जब मैं वाशिंगटन हवाई अड्डे पर उतरा और सड़कों पर यात्रा की, तो मुझे लगा कि मध्यप्रदेश में सड़कें अमेरिका की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर हैं।"
On October 24, 2017 the then Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan had said in Washington DC "When I got down at Washington Airport & travelled on roads, I felt roads in Madhya Pradesh are better than US". https://t.co/36xCcdQVmu
— ANI (@ANI) October 15, 2019
बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी हेमा मालिनी के गाल जैसी सड़कें बनाने की बात कही थी।
