{"_id":"687ae31f4da419d8df07fcd8","slug":"a-passenger-bus-lost-control-and-overturned-a-young-man-from-damoh-died-damoh-news-c-1-1-noi1223-3184063-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
छतरपुर से दमोह आ रही एक यात्री बस शुक्रवार शाम हीरापुर के पास साठिया घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बटियागढ़ निवासी दामोदर सिंह लोधी (30) की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।
यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छतरपुर जिले के हीरापुर वनोपज नाका के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छतरपुर से दमोह की ओर आ रही यात्री बस साठिया घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दमोह जिले के बटियागढ़ निवासी युवक दामोदर सिंह लोधी (30) की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को देर रात दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने उनका उपचार शुरू किया।
बताया गया कि दुर्घटना सिंग कंपनी की यात्री बस (क्रमांक MP 21 P 0786) के साठिया घाटी के पास पलटने से हुई। हादसे में शिक्षक कॉलोनी दमोह निवासी रमापति शैलेश असाटी (45) का एक हाथ कट गया, जबकि अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ये भी पढ़ें: परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ खाया जहर, हालत चिंताजनक; मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
बक्सवाहा निवासी रमेश सेन (58) ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामवती (48) के साथ बड़ा मलहरा से लौट रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं, जसोदा बाई (40) पत्नी ब्रजराज साहू भी घायल हुईं और उनका उपचार दमोह जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और क्रॉसिंग के दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X