{"_id":"68ce63f5e477f57a69061cfe","slug":"a-schoolgirl-was-attacked-by-a-pack-of-dogs-damoh-news-c-1-1-noi1223-3426442-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: तेंदूखेड़ा में स्कूल जा रही छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: तेंदूखेड़ा में स्कूल जा रही छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बुरी तरह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर और वार्ड में अक्सर आवारा कुत्तों का झुंड दिखाई देता है, जिससे छात्राएं भयभीत रहती हैं।
अस्पताल में इलाजरत छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है जो जगह-जगह झुंड के रूप में घूमते रहते हैं। शनिवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कन्या हाईसेकंडरी स्कूल में परिषर के अंदर कई कुत्ते बैठे रहते हैं। शनिवार को छात्रा पर करीब पांच कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। छात्रा की आवाज सुनकर शिक्षक बाहर आए और कुत्तों को भगाया, उसके बाद घायल अवस्था में छात्रा को लेकर तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
Trending Videos
कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा प्रीति पिता रवि केवट 11 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक नौ अपनी कक्षा से बाहर निकली उसी समय परिसर में बैठे कुत्तों ने प्रीति पर हमला कर दिया। शिक्षकों ने बताया स्कूल परिसर में आवारा कुत्ते बैठे रहते हैं, इनमें कुछ तो पागल हैं। आए दिन स्कूल की छात्राओं पर काटने दौड़ते हैं। हमेशा छात्राएं एक साथ में रहती हैं इसलिए कुत्तों के भौंकने पर वह भगा देती हैं। शनिवार को प्रीति अकेली स्कूल से निकली और कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। छात्रा को कई जगह घाव हो गए हैं और उसका उपचार तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
यह भी पढ़े- सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट
जानकारी यह भी मिल रही है जिस मार्ग पर कन्या स्कूल संचालित है उस वार्ड में यह कुत्ते आतंक मचाए हैं। लोग अकेले निकलने में भय खाते है। कई बार साइकिल से स्कूल जा रही छात्राओं को भी कुत्ते तेज आवाज में भौंकना शुरू कर देते हैं, जिससे छात्राओं में भय बनता जा रहा है। इस घटना के बाद स्कूल की सभी छात्राओं में कुत्तों के प्रति भय बना गया है। नगर परिषद सीएमओ पीयूष अग्रवाल का कहना है कि मैंने एक टीम गठित की है। टीम द्वारा नगर के आवारा कुत्ते को पकड़वाने का अभियान चालू किया जायेगा और किसी दूसरे जगह भेजा जाएगा।

कमेंट
कमेंट X