सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A six foot long python was hiding under the harvested paddy crop

Damoh News: धान की कटी फसल के नीचे छिपा था छह फीट लंबा अजगर, किसान के उड़े होश; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 30 Oct 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना गुरुवार दोपहर की है, जब किसान रवि पटेल अपने खेत में कटी रखी धान की फसल का बोझा उठा रहा था। जैसे ही फसल को हाथ में लिया उसमें छिपकर बैठे अजगर ने जोर से फुफकार दिया। आवाज सुनकर किसान ने फसल को जमीन पर पटक दिया और लकड़ी से नीचे देखा तो एक छह फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया। 

A six foot long python was hiding under the harvested paddy crop
अजगर का किया जा रहा रेस्क्यू
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायत बोरिया के ग्राम सनाई में किसान के खेत में कटी रखी धान की फसल में अजगर सांप घुस गया। किसान ने जैसे ही उसे देखा तो फसल छोड़ भाग निकला। टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को जानकारी लगी तो उन्होंने रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया।

Trending Videos


घटना गुरुवार दोपहर की है, जब किसान रवि पटेल अपने खेत में कटी रखी धान की फसल का बोझा उठा रहा था। जैसे ही फसल को हाथ में लिया उसमें छिपकर बैठे अजगर ने जोर से फुफकार दिया। आवाज सुनकर किसान ने फसल को जमीन पर पटक दिया और लकड़ी से नीचे देखा तो एक छह फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खुशखबरी: पन्ना टाइगर रिजर्व के गाइड की बदली किस्मत, दो हीरों ने चमकाई जिंदगी; नीलामी में बिकेंगे ये कीमती रत्न

अन्य लोग भी खेत पहुंचे, लेकिन सांप फसल के बाहर नहीं निकल रहा था। वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सर्रा वन अमले की टीम को सूचना मिली तो वनरक्षक रघुवीर पटेल, सुरक्षा सुमिक कैलाश पटेल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और अजगर सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू करना पड़ा। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़कर सर्रा रेंज की तिदंनी बीट के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रवि पटेल ने बताया कि सुबह ही खेत में हार्वेस्टर से कटाई की गई है जहां खेत में एकत्रित धान रखी हुई थी, जिसको उठाया जा रहा था। उसी समय अजगर सांप पर नजर पहुंची जिसके बाद खेत में मौजूद अन्य किसान और लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना सर्रा वन विभाग की टीम को दी गई। उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दरअसल पास ही जंगल लगा हुआ है जहां अजगर सहित अन्य सांप भी बहुत अधिक संख्या में है। यही से कोई अजगर सांप निकलकर कटी फसल में जाकर छिप गया। यदि वह फ़ुस्कारता नहीं तो धान की दराई के लिए पहुंच जाता।

अजगर का किया जा रहा रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा। 

 

अजगर का किया जा रहा रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा। 

 

अजगर का किया जा रहा रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed