{"_id":"682bf524c9a691c2ad0683fd","slug":"big-damage-to-badi-devi-temple-due-to-storm-damoh-news-c-1-1-noi1223-2969270-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: आंधी-तूफान का कहर! बड़ी देवी मंदिर की बाउंड्री वाल टूटी, आकाशीय बिजली से तीन मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: आंधी-तूफान का कहर! बड़ी देवी मंदिर की बाउंड्री वाल टूटी, आकाशीय बिजली से तीन मवेशियों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार
सोमवार शाम तेज आंधी, तूफान और बारिश से कई जगह बड़ा नुकसान हुआ। शहर के मशहूर बड़ी देवी मंदिर की चारदीवारी गिर गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं घुटकुआं गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई।
आंधी तूफान से मंदिर को हुआ नुकसान
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले में सोमवार शाम आई तेज आंधी, तूफान और बारिश से कई जगह नुकसान हुआ। शहर के प्रसिद्ध बड़ी देवी मंदिर की चाहरदिवारी गिर गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घुटकुआं गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई।
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम बदला, पहले हल्की बारिश और तेज हवा चली, फिर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर टीन की छतें उड़ गईं। बड़ी देवी मंदिर की बाउंड्री वॉल में लोहे की ग्रिल लगी थी, जो तेज हवा की वजह से पूरी दीवार के साथ गिर गई। राहत की बात यह रही कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान बहुत हुआ। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। उस दिन दिन का तापमान 43 डिग्री और रात का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया
आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत
बनवार के गांव घुटकुआं में तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। मरे हुए मवेशियों में परम धनगर और कालू धनगर का एक-एक बैल और मुन्ना सेन की एक गाय शामिल है। घटना के वक्त लोग घर के अंदर थे, इसलिए किसी को चोट नहीं आई। मवेशियों के मरने से किसान बहुत नुकसान में हैं क्योंकि मवेशी उनकी कमाई का मुख्य जरिया हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें प्राकृतिक आपदा के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
यह भी पढ़े: राजवाड़ा की शाही बैठक में नजर नहीं आएंगे मंत्री शाह ! रात को नहीं पहुंचे इंदौर
मानसून समय से पहले आ सकता है
कृषि मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है, जिसे प्री-मानसून बारिश कहा जा सकता है। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से आ रही है, इसलिए बारिश हो रही है। इस साल मानसून समय से पहले आ सकता है। आमतौर पर जिले में मानसून 17 से 20 जून के बीच आता है, लेकिन इस बार पहले भी आ सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X