सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Speeding Truck Hits Bike, One Killed and Another Seriously Injured, Police Register Case

Damoh News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 01 Nov 2025 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

तेंदूखेड़ा-दमोह मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Damoh News: Speeding Truck Hits Bike, One Killed and Another Seriously Injured, Police Register Case
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के तेंदूखेड़ा-दमोह मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आधे घंटे तक सड़क पर शव पड़ा रहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रैफर किया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार पवन पिता जीवन सिंह लोधी (45) निवासी करौंदी पंडरिया थाना तेजगढ़ और जितेंद्र पिता हीरा सिंह लोधी (30) निवासी करौंदी पंडरिया थाना तेजगढ़ दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घायल जितेंद्र ने बताया कि वे पाटन से तेंदूखेड़ा होते हुए अपने गांव जा रहे थे। तेजगढ़ पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने क्रॉसिंग के दौरान उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पवन सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि जितेंद्र के दाहिने पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  MP Foundation Day: संगीत में एमपी का रहा अतुलनीय योगदान, रियासतों के जमाने से बरसते रहे कलाओं के रंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक तेंदूखेड़ा से दमोह की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पवन सिंह का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव को उठाकर तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं घायल जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रैफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

इसी बीच ग्रामीणों ने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दमोह-तेंदूखेड़ा मार्ग बनने के बाद से ही स्पीड ब्रेकर की मांग की जा रही है लेकिन आज तक एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया। रेस्ट हाउस से लेकर तेजगढ़ बस स्टैंड तक सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है।
 

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

 

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed