सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Devotees queued up since 4 am to have darshan of Lord Jageshwarnath

Damoh News: जागेश्वरधाम बांदकपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 50 हजार भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

सावन के पहले सोमवार पर दमोह स्थित जागेश्वरधाम बांदकपुर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। 

Devotees queued up since 4 am to have darshan of Lord Jageshwarnath
जागेश्वरनाथ के दरबार में सावन की पहली गूंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह में सावन के पहले सोमवार को दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वरधाम बांदकपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलते ही हजारों की संख्या में शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने सुबह मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं दमोह सांसद राहुल सिंह ने भी अपने परिवार के साथ भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन किए।
Trending Videos


भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन की अनुमति दी गई है। महाशिवरात्रि से लागू की गई यह व्यवस्था सावन सोमवार पर भी जारी रखी गई है। हालाँकि श्रद्धालकों ने सांसद और कलेक्टर को ज्ञापन देकर गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति की मांग की थी, लेकिन भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निर्णय नहीं लिया। श्रद्धालु बस, ट्रेन और निजी साधनों से बांदकपुर पहुंच रहे हैं। वहीं सैकड़ों कांवड़िए 130 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर नर्मदा जल लेकर भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने पहुँचे। दमोह से भी बड़ी संख्या में लोग 16 किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Omkareshwar Temple: यहां रात में विश्राम करने आते बाबा महाकाल! होती है त्रिकाल पूजा, सावन में खास तैयारियां

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृपाल पाठक ने बताया कि सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है और शाम तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। सुरक्षा के लिए हिंडोरिया थाना, बांदकपुर पुलिस चौकी, और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बांदकपुर के भगवान जागेश्वरनाथ को स्वयंभू शिवलिंग माना जाता है और इन्हें तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है। देशभर से श्रद्धालु हर साल सावन मास में दर्शन और पूजन के लिए यहाँ पहुंचते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed