सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Drunk bus driver first hit an auto and then ran over five cattle

Damoh News: शराबी बस चालक ने पहले ऑटो को मारी टक्कर, फिर पांच मवेशियों को रौंदा; तीन की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले के तेजगढ़ गांव में एक शराबी बस चालक ने ऑटो और पांच मवेशियों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन मवेशियों की मौत हुई और दो घायल हुए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है।

Drunk bus driver first hit an auto and then ran over five cattle
पुलिस द्वारा जब्त की गई बस
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले तेजगढ़ गांव में बुधवार शाम एक शराबी बस चालक ने पहले ऑटो में टक्कर मार दी, उसके बाद सड़क पर बैठे पांच मवेशियों को रौंद दिया। इसमें तीन बेजुबान मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना देखी उसके बाद बस चालक को पकड़ा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Trending Videos


घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेजगढ़ बस स्टैंड पर शाम के समय एक खाली बस ने पहले एक ऑटो को कट मारा और उसके बाद दमोह मार्ग की तरफ निकल गई। कुछ ही देर बाद तीन मवेशियों को टक्कर मारी, जिसमें दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं।घटना के बाद ग्रामीण एकत्रित होने लगे यह देख बस चालक ने तेजी से आगे बस को बढ़ाया, लेकिन करोदी तिराहा पर फिर दो मवेशियों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। लगातार घटना देख ग्रामीणों ने बस को रोका और चालक की पिटाई शुरू कर दी, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस चालक को लेकर तेजगढ़ थाने आ गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वहीं विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने तेजगढ़ थाने पहुंचकर एक ज्ञापन थाना प्रभारी के नाम दिया है। इसमें लिखा है लगातार वाहन चालक की लापरवाही से मवेशियों की मौत हो रही है, इसलिए ऐसे वाहन चालक जो लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। ग्राम माडनखेड़ा निवासी अखलेश लोधी ने बताया कि बुधवार को बस खाली थी जिसके चालक ने पहले तेजगढ़ बस स्टैंड पर एक ऑटो को टक्कर मारी जिसका चालक सुरक्षित है। आगे तीन मवेशियों को कुचला और उसके आगे फिर दो मवेशी पर वाहन चढ़ा दिया जिसमें तीन मवेशियों की मौत हो गई। चालक और बस को हम लोगो ने तेजगढ़ पुलिस के हवाले किया है और नियमानुसार कार्रवाई करने विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बच्चे को गेट के बाहर खड़ा कर पिता ने दौड़ाई कार, पुलिस को देख किया भागने का प्रसास, जानें मामला

तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद्र लोधी ने बताया कि बस का चालक शराब के नशे में था। पांच गायों को कुचला गया है जिसमें तीन की मौत हो गई है दो गंभीर है। चालक पर मामला दर्ज करके बस को जब्त किया गया है। बस किस रूट की है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। बस मां वैष्णो ट्रेवल्स कंपनी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed