सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   First the husband and then the son died the police could not find out the cause of death

Damoh News: पहले पति फिर बेटे की मौत, छह महीने में उजड़ा परिवार, पुलिस नहीं कर सकी खुलासा, दर-दर भटक महिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले के महगवाकला गांव में एक महिला के पति और बेटे की छह महीने में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति का शव जंगल में और बेटे का शव घर में फंदे से लटका मिला। लेकिन, पुलिस अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

First the husband and then the son died the police could not find out the cause of death
आपबीती सुनाती महिला सविता अहिरवार।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महगवाकला गांव की रहने वाली एक महिला के पति और बेटे की छह महीने के अंदर मौत हो गई। पति का शव जंगल में मिला और बेटे का शव फंदे से लटका था, लेकिन पुलिस आज तक दोनों की मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी। जिससे महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है, क्योंकि मौत का कारण स्पष्ट न होने से उसे शासन की ओर से कोई सहायता राशि नहीं मिल पाई है।

Trending Videos


आखिर कैसे हुई दोनों की मौत?
महिला के ससुर बुद्धू पिता मिट्ठू अहिरवार ने बताया कि जनवरी महीने में मेरा बेटा सत्ती अहिरवार 40 बकरियां लेकर जंगल गया था। शाम को बकरियां घर आ गईं लेकिन बेटा नहीं आया। खोजबीन करने पर उसका शव जंगल में पड़ा मिला। मैंने कुछ संदेहियों के नाम लिखवाए थे, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की और न ही बेटे की मौत का कारण पता चला। वहीं, अप्रैल महीने में मैं और मेरी बहू एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे, इस दौरान मेरा नाती अमित घर में अकेला था। सुबह वापस आए तो उसका शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर मृतक का फोन जब्त किया। लेकिन, आज तक उसकी भी मौत के कारण का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस से मामले को लेकर बात करो तो वह कुछ जवाब नहीं देती है और थाने से भगा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

मेरा तो सब खत्म हो गया
सविता अहिरवार ने बताया, पति अच्छे-भले सुबह घर से गए थे, शाम को जंगल में उनका शव मिला। बेटा 19 वर्ष का था, घर में अच्छा-भला छोड़कर गए थे, लेकिन सुबह आए तो फंदे से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने आज तक कोई जांच नहीं की। इसके अलावा आज तक शासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली, जबकि पति की मौत को सात माह होने को है। छह महीने के अंदर पति और बेटा दोनों छोड़कर चले गए। पुलिस ने आज तक दोनों घटनाओं के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि उनकी मौत कैसे हुई थी। न बेटे का फोन दिया, उसकी जगह दूसरा फोन दे रहे थे, जो मैंने वापस कर दिया।

क्या जांच हुई पता करता हूं 
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नीतेश जैन ने बताया कि महिला के पति की मौत का मामला उनके पदस्थापन से पहले का है। बेटे अमित की मौत के समय वे अवकाश पर थे। उपनिरीक्षक आरके गोस्वामी द्वारा फोन जब्त किया गया था। अभी तक क्या जांच हुई है, मैं जानकारी लेता हूं।

ये भी पढ़ें: 'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

जानकरी लेता हूं
मृतक सत्ती अहिरवार का संबल कार्ड भी था। इस बारे में जनपद सीईओ मनीष बागरी का कहना है कि संबल कार्ड था तो महिला को अंत्येष्टि सहायता की राशि मिल जानी थी। क्यों नहीं मिली, मैं पंचायत सचिव से इसकी जानकारी लेता हूं।
 

आपबीती सुनाती महिला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed