सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   first time in 75 years groom wedding procession o Bansal community came out on horseback in Damoh

Damoh: 75 साल में पहली बार घोड़े पर निकली बंसल समाज के दूल्हे की बारात, प्रशासन रहा मुस्तैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Damoh: दमोह जिले के कुआंखेड़ा गांव में बंसल समाज के युवक नंदू बंसल की शादी पर रछवाई घोड़े पर सवार होकर निकाली गई। लोगों ने बताया कि यह गांव में 75 वर्षों में पहली बार है जब बंसल समाज के दूल्हे की रछवाई घोड़े पर हुई है।  

first time in 75 years groom  wedding procession o Bansal community came out on horseback in Damoh
बारात की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले की पटेरा तहसील अंतर्गत कुआंखेड़ा गांव में बंसल समाज के युवक की रछवाई घोड़े पर सवार होकर शांतिपूर्वक और धूमधाम से निकाली गई। खास बात यह रही कि दूल्हा घोड़े पर बैठा हाथ में भारत का संविधान लिए नजर आया। रछवाई में बंसल समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरे गांव में बैंड-बाजे के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Trending Videos


परिवार को थी अनहोनी की आशंका
जानकारी के अनुसार, कुआंखेड़ा गांव निवासी बंसल परिवार ने अपने बेटे नंदू बंसल की शादी के अवसर पर रछवाई घोड़े पर निकालने की तैयारी की थी। हालांकि परिवार को आशंका थी कि कुछ दबंग तत्व आयोजन में विवाद कर सकते हैं। इसी को देखते हुए बुधवार को बंसल समाज के लोगों के साथ एससी महासभा ने पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी को आवेदन सौंपकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन ने लिया संज्ञान, गांव में पहुंची पुलिस
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हटा थाना पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बुधवार रात पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी के साथ हटा थाने का पुलिस बल कुआंखेड़ा गांव पहुंचा। अधिकारियों ने बंसल परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांव के अन्य समाज के लोगों से भी चर्चा की। बैठक के दौरान यह पता चला कि बंसल समाज को केवल आशंका थी, जबकि गांव के अन्य समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि उन्हें रछवाई को लेकर कोई आपत्ति नहीं है और वे पूरा सहयोग करेंगे।

75 वर्षों में पहली बार घोड़े पर रछवाई
गुरुवार दोपहर दूल्हा नंदू बंसल घोड़े पर सवार होकर गांव में निकला। बैंड-बाजे की धुन पर पूरे गांव में रछवाई निकाली गई। इस दौरान दूल्हे के हाथ में भारत का संविधान होना सामाजिक समरसता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना। बंसल समाज के लोगों ने बताया कि गांव में करीब 75 वर्षों में यह पहली बार है जब समाज के किसी दूल्हे की रछवाई घोड़े पर निकली है। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर समाजजनों ने पुलिस और प्रशासन का आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  भागीरथपुरा में दूषित पानी से 33वीं मौत, कई दिन से बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा

एससी महासभा ने पुलिस को दिया धन्यवाद

एससी महासभा के अध्यक्ष आकाश भारती ने कहा कि उन्होंने एसपी को आवेदन देकर रछवाई की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरा सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूल्हे के भाई जीवन बंसल ने कहा, 'गांव के सभी समाज के लोग इसी तरह भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलजुलकर रहें, यही हमारी कामना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed