{"_id":"6980e0a7ba5823e7440803e8","slug":"fire-breaks-out-in-old-icu-ward-for-postnatal-women-major-accident-averted-damoh-news-c-1-1-noi1513-3910584-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह जिला अस्पताल के पुराने आईसीयू वार्ड में आग, आठ प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित किया गया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह जिला अस्पताल के पुराने आईसीयू वार्ड में आग, आठ प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित किया गया शिफ्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 11:14 PM IST
दमोह जिला अस्पताल के पुराने आईसीयू वार्ड में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। वार्ड में उस समय करीब आठ प्रसूता महिलाएं भर्ती थीं। पंखे में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और धुआं फैल गया, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से सभी महिलाओं को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर मुकेश जैन ने बताया कि यह पुराना आईसीयू वार्ड है, जिसका उपयोग वर्तमान में सामान्य प्रसव के बाद महिलाओं को रखने के लिए किया जा रहा था। एमसीएच वार्ड में प्रसूताओं की संख्या अधिक होने के कारण पलंगों की कमी के चलते इस वार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। रविवार रात वार्ड में लगे एक पंखे में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई।
धुआं उठते ही वार्ड में मौजूद नर्स ने तुरंत सुरक्षा गार्ड को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में केवल कुछ कागजात जलने की सूचना है। किसी भी महिला या नवजात को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं।
डॉ. जैन ने बताया कि एहतियातन इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर पूरे वार्ड की विद्युत व्यवस्था की जांच कराई गई है। प्रसूता महिला संगीता सेन ने बताया कि वह उस समय जाग रही थी और उसने पंखे से चिंगारी निकलते देखी। कुछ ही देर में पंखा नीचे गिर गया। इसके बाद उसने अन्य महिलाओं को सतर्क किया और कर्मचारियों को सूचना दी, जिन्होंने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं प्रसूता के परिजन हरिशंकर यादव, निवासी हिनौती रामगढ़, ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि भर्ती महिलाओं का एक दिन पहले ही प्रसव हुआ था। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।