{"_id":"6980945d1dcb634f980a7bec","slug":"video-mandi-leopard-rescued-after-attacking-a-forest-worker-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: वन कर्मी पर हमले के बाद तेंदुआ किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: वन कर्मी पर हमले के बाद तेंदुआ किया रेस्क्यू
क्षेत्र में कलाहू गांव और आसपास के क्षेत्र में बीते दो दिनों से आतंक का कारण बने खूंखार तेंदुए को आखिरकार वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर को सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पकड़ लिया है। खूंखार तेंदुए ने बीते रविवार को पकड़ने गए एक वन कर्मी को घायल कर दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग की संयुक्त टीम सहायक अरण्यपाल सुकेत वन मंडल की अगुवाई में भारी रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने पहले क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और फिर तकनीकी तरीके अपनाकर कुत्तों को भगाया। इसके बाद तेंदुआ एक गड्ढें में जा गिरा। बाद में ट्रेंकूलाइजर के माध्यम से तेंदुए को बेहोश किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।