{"_id":"697f7dc5ca43752d5b08e04d","slug":"bsf-asi-rajesh-laid-to-rest-with-full-military-honors-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3906105-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: बीएसएफ एएसआई को अंतिम विदाई, पदमाड़ा खुर्द में श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: बीएसएफ एएसआई को अंतिम विदाई, पदमाड़ा खुर्द में श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 10:56 AM IST
सोडावास क्षेत्र के ग्राम पदमाड़ा खुर्द निवासी बीएसएफ में तैनात एएसआई राजेश कुमार यादव का ड्यूटी के दौरान 30 जनवरी को असामयिक निधन हो गया। वे वर्तमान में मणिपुर के इंफाल स्थित कुरंगी क्षेत्र में 144वीं बटालियन बीएसएफ की इको कंपनी में पदस्थापित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर मणिपुर से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें छावला कैंप ले जाया गया। रविवार सुबह करीब 6 बजे बीएसएफ वाहन से पार्थिव शरीर दिल्ली से रवाना किया गया और लगभग 10 बजे उनके पैतृक गांव पदमाड़ा खुर्द पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
राजेश कुमार यादव वर्ष 1999 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे और लंबे समय से देश सेवा में समर्पित रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गांव में शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर वीर जवान को अंतिम सलामी दी।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख जनप्रतिनिधियों में मुंडावर विधायक ललित यादव, जिला पार्षद भीमराज यादव, समाजसेवी इंदर यादव (कृष्ण नगर), सोडावास चौकी प्रभारी प्रेम पटेल, यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष घमंडी लाल यादव, किसान महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, मुंडावर महापंचायत अध्यक्ष राम भरोसे, पदमाड़ा सरपंच अनिल शर्मा, महाराणा प्रताप सचिव बिजेंद्र चौधरी, संदीप बोहरा, सत्यवीर चौधरी पंच, विनीत यादव कालूका सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विधायक ललित यादव एवं समाजसेवी इंदर यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण यादव एवं कुलदीप जांगिड ने बताया कि राजेश कुमार यादव सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। छुट्टी पर गांव आने पर वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।
एएसआई राजेश कुमार यादव का अंतिम संस्कार रविवार सुबह गांव के श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिवंगत जवान के योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।