{"_id":"698021c3a2264899440304c6","slug":"the-administrations-bulldozer-ran-late-sunday-night-datia-news-c-1-1-noi1454-3907062-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Datia News: देर रात चला प्रशासन का बुलडोजर, रामनगर में चार हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: देर रात चला प्रशासन का बुलडोजर, रामनगर में चार हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 11:04 AM IST
Link Copied
दतिया में जिला प्रशासन की रविवार देर रात की कार्रवाई ने पूरे शहर में चर्चा पैदा कर दी। छुट्टी का दिन होने और पूरा दिन बीत जाने के बाद अचानक शुरू हुई इस मुहिम ने लोगों का ध्यान खींचा। रविवार रात जिला प्रशासन की टीम पुलिस और नगर पालिका अमले के साथ बुलडोजर लेकर रामनगर क्षेत्र पहुंची। कार्रवाई सर्वे क्रमांक 617 पर की गई, जहां शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार यह भूमि आईटीआई कॉलेज की थी, जिस पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था।
प्रशासन ने इस दौरान 4 हजार वर्गफीट से अधिक शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के समय अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक अमले के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि विरोध के दौरान पथराव की घटना हुई, हालांकि प्रशासन ने इससे साफ इनकार किया है।
तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शासकीय भूमि पर तेजी से पक्का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की और अवैध निर्माण को हटाया गया। रात में हुई इस कार्रवाई को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रशासन की सख्ती बता रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि कार्रवाई दिन में न होकर देर रात क्यों की गई। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।