सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Heavy rain occurred in Damoh for one hour

Damoh News: आंधी के साथ दमोह में हुई एक घंटे झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली लोगों को राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह में सोमवार दोपहर तेज आंधी और बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से राहत मिली। एक घंटे की बारिश से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया, जिससे गांधी चौक जैसे बाजारों में दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। 

Heavy rain occurred in Damoh for one hour
गांधी चौक में भरा पानी
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले में सोमवार दोपहर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश होती रही। इससे कई जगह जल भराव के हालात भी देखे गए तो वहीं मौसम में काफी गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।

Trending Videos


सुबह से तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन दोपहर होते ही मौसम में आए परिवर्तन के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था और गर्मी लोगों को झुलसा रही थी। स्थिति यह थी कि दोपहर के समय शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दे रही थी। वहीं लू चलने के कारण भी लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में इसी तरह आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरकारी-निजी एंबुलेंस की फिटनेस जांच, कंडम वाहन होंगे सड़क से बाहर, प्रक्रिया पांच जून तक पूरी करें

अचानक बदला मौसम
दमोह में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर तीन बजे से चार बजे तक तेज पानी गिरा। तेज हवा के चलते शहर में कई इलाकों की बिजली बंद हो गई। हालांकि सुबह से तेज धूप थी और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर 3 बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- दो महीने की दहशत खत्म, ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाकर तालाब से मगरमच्छ को पकड़ा और वन विभाग को सौंपा

पानी गिरने से मौसम में ठंडक आई
बीते एक सप्ताह की बात की जाए तो मौसम पूरी तरह साफ था और तेज धूप भी निकल रही थी। हालांकि तेज धूप और गर्म हवा के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा था। दोपहर के समय शहर की सड़कें ज्यादातर सूनी रहती थीं, सोमवार को भी सुबह से तेज धूप के कारण लोग गर्मी का आभास कर रहे थे, लेकिन बारिश के चलते अब मौसम में ठंडक आ गई।

शहर में कई जगह भरा पानी
एक घंटे की जोरदार बारिश के चलते शहर में कई जगह जल भराव के हालात भी देखे गए। शहर के व्यस्ततम कपड़ों वाले बाजार गांधी चौक में करीब दो फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। क्योंकि यहां अधिकांश दुकानें फुटपाथ पर ही संचालित होती हैं और पानी भरने के कारण दुकानदारों को अपनी दुकान समेटनी पड़ी या फिर उनकी सामग्री का नुकसान हो गया। आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं और रात को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

गांधी चौक में भरा पानी

गांधी चौक में भरा पानी

 

गांधी चौक में भरा पानी

गांधी चौक में भरा पानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed