{"_id":"68fd8e516b7c893d680e0323","slug":"inhuman-act-done-to-cow-damoh-news-c-1-1-noi1223-3556252-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: गाय से किया अमानवीय कृत्य, हिंदू संगठन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: गाय से किया अमानवीय कृत्य, हिंदू संगठन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, भेजा गया जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी भागने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
थाने में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में एक युवक ने गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया। जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस कारण किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं बढ़ सका और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग कर दिया।
यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जब ग्राम बम्होरी में गाय मालिक ने बाड़े में बंधे अपने पशु के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। हालांकि आरोपी उस समय भाग निकला। घटना की जानकारी तुरंत बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं को दी गई। बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचित किया। उन्होंने गांव में छिपे आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें- खून से लथपथ पत्नी का शव, फंदे पर लटका पति का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
पुलिस टीम गाय मालिक और बजरंग दल कार्यकर्ता आरोपी को लेकर नोहटा थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गाय। मालिक ने इस घटना को देख लिया, जिससे आरोपी जल्दी पकड़ा गया। नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि ग्राम बम्होरी निवासी युवक के द्वारा गाय के साथ अमानवीय व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इस पर कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हिंदू संगठनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X