सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Sagar GST team takes action against Chandra end Sons

Damoh News: चंद्रा एंड संस पर सागर जीएसटी टीम की कार्रवाई, गड़बड़ी की मिली थी शिकायत, दो दिन चलेगी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह के चरहाई बाजार स्थित चंद्रा एंड संस पर सागर जीएसटी और वाणिज्य कर विभाग ने देर रात छापामार कार्रवाई की। खरीद-बिक्री बिल, कैशबुक और रिटर्न की जांच में गड़बड़ियां मिलीं। करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका जताई गई। अन्य व्यापारी सहमे, कई प्रतिष्ठान बंद रहे। जांच रिपोर्ट जल्द पेश होगी। 

Sagar GST team takes action against Chandra end Sons
कार्रवाई करती टीम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह शहर के चरहाई बाजार स्थित चंद्रा एंड संस नामक प्रतिष्ठान पर मंगलवार रात सागर जीएसटी और दमोह वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम को यहां पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी जिसके बाद दो जिलों के अधिकारी यहां पहुंचे। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसमें विभागीय अधिकारियों ने दुकान और कार्यालय में रखे समस्त दस्तावेजों की गहन जांच की।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-ड्रायफ्रूट कारोबारियों पर GST का शिकंजा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापे, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अन्य व्यापारियों में हड़कंप के हालात बन गए, क्योंकि इस स्थान पर दर्जनों की संख्या में बड़े-बड़े व्यापारियों की गोदाम है। बुधवार को कई फर्म संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान ही नहीं खोले। इस दौरान टीम के किसी भी सदस्य ने मीडिया से कोई बात नहीं की।
सूत्रों के अनुसार टीम ने सबसे पहले फर्म के पिछले कई महीनों के खरीद-बिक्री संबंधी बिल, कैशबुक और अकाउंट रजिस्टर को कब्जे में लिया। इसके बाद जीएसटी रिटर्न और ऑनलाइन दाखिल किए गए रिकार्ड को चेक किया गया। जांच के दौरान प्रारंभिक स्तर पर कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की जा रही थी।

अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। सभी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और अगले एक-दो दिनों में पूरे असिसमेंट (विवरण सहित रिपोर्ट) प्रस्तुत किया जाएगा। विभाग की ओर से यह भी संकेत मिले हैं कि फर्म पर भारी भरकम टैक्स और जुर्माना लगाए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- आरईएस का सब इंजीनियर 20 हजार रु. की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त के जाल में बुरी तरह फंसा

बहुत बड़ा है कारोबार
बता दें कि चंद्रा एंड संस सोयाबीन ऑइल समेत कई अन्य एजेंसी का कारोबार संभालती है और क्षेत्र की बड़ी फर्मों में शुमार है। यही वजह रही कि इस छापामार कार्रवाई की खबर लगते ही शहर के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने देर रात तक अपने-अपने कागजातों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed