{"_id":"6864a6472bafdf2cd50d993a","slug":"the-kids-were-getting-wet-outside-the-school-gate-was-locked-damoh-news-c-1-1-noi1223-3122896-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: समय पर स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, बीईओ ने पकड़ी लापरवाही, जारी हुए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: समय पर स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, बीईओ ने पकड़ी लापरवाही, जारी हुए नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में शासकीय स्कूलों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई औचक जांच में तीन स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे, जिससे बारिश में भीगते हुए बच्चे स्कूल के बाहर खड़े रहे।
बारिश में स्कूल के बाहर खड़े छात्र
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शासकीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को हुई एक औचक जांच में तीन स्कूलों में शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे, जिससे बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल के बाहर खड़े रहे। तेंदूखेड़ा बीईओ नीतेश पांडे ने निरीक्षण के दौरान खुद स्कूल के गेट खुलवाए और बच्चों को अंदर प्रवेश दिलाकर पढ़ाई शुरू करवाई।
निरीक्षण में मिला लापरवाही का प्रमाण
बीईओ नीतेश पांडे मंगलवार सुबह तारादेही मार्ग के शासकीय स्कूलों के निरीक्षण पर निकले थे। सबसे पहले वे ग्राम धनगौर पहुंचे, जहां हाईस्कूल में ताला लगा मिला और बच्चे बाहर खड़े थे। इसके बाद वे समनापुर पहुंचे, वहां भी वही स्थिति दिखी-स्कूल बंद और बच्चे परेशान।
यह भी पढ़ें: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नामांकन को छोड़ सबकुछ पहले से तय था, औपचारिक घोषणा आज
अंत में जब बीईओ सरसबगली माध्यमिक स्कूल पहुंचे, वहां दो शिक्षक तैनात थे, लेकिन दोनों ही अनुपस्थित थे। बच्चे स्कूल में मौजूद थे, लेकिन पढ़ाई नहीं हो रही थी। बीईओ ने तत्काल स्कूल का गेट खुलवाया और खुद बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। लगभग दोपहर 12 बजे शिक्षक स्कूल पहुंचे, जबकि स्कूल का समय सुबह से तय है।
शिक्षकों को जारी किए नोटिस
बीईओ नीतेश पांडे ने बताया कि शिक्षकों को समय पर स्कूल खोलने और बंद करने के निर्देश कई बार दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं और यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पूर्व बीआरसी एन.एस. राजपूत भी मौजूद थे। बीईओ ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई भविष्य में लापरवाह शिक्षकों के लिए चेतावनी के रूप में काम करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X