सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: A woman going to her in-laws house with her father-in-law was robbed

Damoh News: ससुर के साथ ससुराल जा रही महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना सोने का हार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

महिला अपने ससुर के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी, तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसका पीछा कर हार झपट लिया और फरार हो गए। हार की कीमत लगभग सवा लाख रुपये बताई गई है।

Damoh News: A woman going to her in-laws house with her father-in-law was robbed
थाने में मौजूद पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर चलती बाइक पर एक महिला के गले से बदमाशों ने सोने का हार छीन लिया। महिला रविवार की शाम अपने ससुर के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। तभी बाइक सवार चार युवकों ने पीछे से महिला के गले से सोने का हार छीन लिया और तेंदूखेड़ा की ओर भाग निकले। महिला अपने ससुर के साथ थाने पहुंची जहां घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी प्रहलाद सिंह लोधी अपनी बहू को लेने उसके मायके बरखेड़ा गांव गए हुए थे। रविवार की शाम जब वह बहू को लेकर लौट रहे थे। तभी वन विभाग के डिपो के नजदीक दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उनकी बहू के गले से सोने का हार झपटकर छीन लिया और तेंदूखेड़ा की ओर भाग गए। वहीं महिला कौशल्या बाई लोधी ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने मायके बरखेड़ा गई हुई थी। रविवार को उसके ससुर लेने आए थे। वह बाइक से ससुर के साथ जा रही थी तभी आरोपियों ने सांगा गांव से उसका पीछा किया और डिपो के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक ससुर की बाइक के आगे आ गए और पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उसके गले से सोने का हार छीन लिया। हार की कीमत करीब सवा लाख रूपए है। घटना के बाद आरोपी तेंदूखेड़ा की ओर भाग गए। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी और परिजनों ने तेंदूखेड़ा थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नितेश जैन का कहना है कि अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed