सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The states first paperless panchayat election concluded peacefully in Hata

Damoh News: हटा में पेपर लेस पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान, 26 को होगी मतगणना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले की हटा जनपद पंचायत के गैसाबाद में पेपरलेस पंचायत उपचुनाव हुआ, जिसमें 60.17% मतदान हुआ। डिजिटल सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना 26 जुलाई को होगी।

The states first paperless panchayat election concluded peacefully in Hata
वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले की हटा जनपद पंचायत के गैसाबाद जनपद सदस्य क्रमांक 16 में मंगलवार को संपन्न हुए उपचुनाव को पहली बार पेपरलेस कराया गया है। यह पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश की पंचायत राज व्यवस्था में किसी भी प्रकार का कोई चुनाव पेपरलेस कराया गया हो। उपचुनाव का मतदान 60 प्रतिशत से अधिक रहा है।
Trending Videos


उल्लेखनीय है कि पेपरलेस चुनाव में दस्तावेज प्रपत्रों का उपयोग नहीं किया गया। यानी कर्मचारी जो प्रपत्र हाथ से भरते थे, उसकी जगह लैपटॉप सॉफ्टवेयर में ही संपूर्ण प्रक्रिया कराई गई। जो काम पेपर प्रपत्रों में किया जाता था, उसकी जगह अब डिजिटल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया, जो ऑफलाइन रहा ताकि इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने या नेटवर्क की समस्या के चलते काम प्रभावित न हो सके। इससे चुनावी प्रक्रिया के दौरान समय की काफी बचत हुई। पेपरलेस चुनाव में मतदाताओं के लिए एक अलग इलेक्ट्रॉनिक पैड का उपयोग किया गया और हस्ताक्षर करने के लिए एक अलग इलेक्ट्रॉनिक पेन का उपयोग किया गया। इसके पहले मतदाताओं से रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए जाते थे या अंगूठा लगवाया जाता था। इससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, 10 जिलों में गिरा पानी, अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट

स्क्रीन पर दिखी मतदाता की जानकारी
मतदान करने पहुंचने वाले मतदाताओं का वेरिफिकेशन करने के लिए केंद्र पर एक टीवी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां पर उनका नाम और मतदाता सूची का सरल क्रमांक सब कुछ दिखाई देने लगा था। सॉफ्टवेयर में मतदाता क्रमांक (सीरियल नंबर) डालते ही स्क्रीन पर उसकी फोटो, नाम आदि दिखाई देने लगा, जिससे मतदाता की पहचान की जा सकी। वोटिंग ईवीएम मशीन से ही हुई। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक 9 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।

60 प्रतिशत हुआ मतदान
ग्राम पंचायत गरेह में मतदान केंद्र 105 में 54.02%, मतदान केंद्र 106 प्राथमिक शाला भवन बांसन में 52.07%, गैसाबाद के मतदान केंद्र 101 माध्यमिक शाला में 66.67%, 102 नवीन प्राथमिक कन्या शाला भवन में 54.45%, 103 हायर सेकेंडरी पूर्वी भाग में 63.17% एवं 104 हायर सेकेंडरी पश्चिमी भाग में 61.17%, तथा बलेह के मतदान केंद्र 136 प्राथमिक शाला भवन में 70.68%, 137 माध्यमिक शाला में 59.82% एवं 138 माध्यमिक शाला अदनवारा में 62.2% मतदान संपन्न कराया गया। इस मतदान में जहां जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हुआ। कुल मतदान 60.17 प्रतिशत दर्ज हुआ। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 26 जुलाई को खोला जाएगा। मतदान के दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एसडीएम राकेश मरकाम ने भी निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: जिंदा होने के लिए भटक रहा कागजों में मर चुका व्यक्ति, कलेक्टर से कहा- ग्राम सचिव ने 'मारा'

इनका कहना है
यह पहला अवसर था जब प्रदेश में पंचायत राज से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई चुनाव पेपरलेस तरीके से संपन्न कराया गया। दमोह जिले के लिए यह गौरव की बात है।
-सुधीर कुमार कोचर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दमोह
 

मतदान केंद्र पर लगी लाइन

 

मतदान केंद्र पर लगी लाइन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed